सीरियन सल्तनत के पास अभी भी रासायनिक हमले करने की क्षमता – अमरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन का दावा

सीरियन सल्तनत, क्षमता, रासायनिक हमले, पेंटॅगॉन, दावा, अमरिका, ब्रिटेनवॉशिंगटन: अमरिका, फ्रान्स और ब्रिटेन ने सीरिया को लक्ष्य करने के बाद भी इस देश के पास रासायनिक हमले करने की क्षमता है, ऐसा दावा पेंटॅगॉन ने किया है। अमरिका के रक्षा मुख्यालय ने किया यह दावा मतलब सीरिया पर नए हमले का सूचक इशारा होने की बात दिखाई दे रही है। उस समय अमरिका के विदेश मंत्रालय ने सीरियन सल्तनत एवं रशिया मिलकर दोनों में रासायनिक हमले के सबूत नष्ट करने का आरोप किया है। सीरिया एवं रशिया के इन कार्रवाई का यकीनन सबूत होने की बात अमरिका के विदेश मंत्रालय ने कही है।

पिछले शनिवार को अमरिका, ब्रिटेन और फ्रान्स ने सीरिया पर हमले करके, इस देश के रासायनिक शस्त्र नष्ट किए थे। उसके बाद सीरिया पर हमला करने की आवश्यकता नहीं, ऐसा अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा था। पर सीरिया ने फिर रासायनिक हमला किया तो हमारे मिसाइल अभी भी लोडेड हैं, इसका एहसास अमरिका ने दिलाया था। इस पृष्ठभूमि पर रासायनिक हमले करने कि सीरिया की क्षमता खत्म नहीं हुई है, ऐसा दावा पेंटॅगॉन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल केनीथ मैकेंझी ने किया है।

सीरियन सल्तनत, क्षमता, रासायनिक हमले, पेंटॅगॉन, दावा, अमरिका, ब्रिटेनअमरिका और मित्र देशों ने सीरिया के रासायनिक शस्त्र निर्माण के तीन कारखाने नष्ट किए हैं। पर सीरिया में अलग-अलग स्थानों पर रासायनिक तथा अन्य शस्त्रास्त्र भंडार बिखरे होने की आशंका मैकेंझी ने जताई है। पर सीरियन सल्तनत आगे चलकर अपनी जनता पर रासायनिक शस्त्र का उपयोग करने का विचार भी करेगा, तो हमारी उन पर कड़ी नजर है यह ध्यान में रखें, ऐसा पेंटॅगॉन के प्रवक्ता ने सीरिया को सूचित किया है।

सीरिया में रासायनिक शस्त्र भंडार के बारे में जानकारी देते हुए अमरिका के विदेश मंत्रालय ने सीरिया तथा रशिया पर गंभीर आरोप किए हैं। रासायनिक हमले हुए दौमा मे सफाई करके इस जगह रासायनिक हमले के सबूत नष्ट करने के लिए रशियन अधिकारी सीरियन सल्तनत को सहायता कर रहे हैं। उसके लिए रशिया और सीरिया मिलकर इन रासायनिक हमलों की जांच करने के लिए आए हुए अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षकों को दौमा में प्रवेश देने के लिए टाल रहे हैं। इस संबंधी यकीनन सबूत हमारे पास है, ऐसा आरोप अमरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया है।

दौरान अमरिका के विदेश मंत्रालय ने किए आरोपों की वजह से सीरिया में रासायनिक शस्त्रास्त्र का मुद्दा फिर से एक बार ऊपर आया है। अभी भी सिरिया के पास रासायनिक हमले करने की क्षमता होने की बात कहकर, सीरिया पर फिर एक बार लष्कर कार्रवाई हो सकती है, ऐसे संकेत पेंटॅगॉन ने दिए हैं।

जर्मनी, ब्रिटेन से भेजे हुए क्लोरीन का घौता में उपयोग – रशिया का प्रत्यारोप

सीरियन सल्तनत, क्षमता, रासायनिक हमले, पेंटॅगॉन, दावा, अमरिका, ब्रिटेनमॉस्को : ईस्टर्न घौता के दौमा शहर में हुए रासायनिक हमलो के लिए सीरियन सल्तनत नहीं बल्कि पाश्चिमात्य देश जिम्मेदार होने का आरोप रशिया ने किया है।

सीरियन लष्कर को दौमा में क्लोरीन की कंटेनर मिले हैं। इस विध्वंसक रासायनिक गैस की खरीदारी जर्मनी से हुई है और ब्रिटेन के सालिसबरी शहर में इसका निर्माण हुआ है, ऐसा आरोप रशियन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मारिया झाकरोव्हा ने किया है। इसकी वजह से रासायनिक हमले का नाटक निर्माण करके सीरिया पर हमले करने का षड्यंत्र पाश्चिमात्य देशों ने रचा था, ऐसा रशिया ने इससे पहले भी किए दावे में सच्चाई होने का की बात झाकरोव्हा ने कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.