सीरियन राजवट को बचाने वाले रशिया पर नए प्रतिबन्ध लगाए जाएंगे – संयुक्त राष्ट्रसंघ की अमरिकी राजदूत की घोषणा

रशिया, नए प्रतिबन्ध, अस्साद राजवट, बचाने, निकी हॅले, घोषणा, वॉशिंग्टन, संयुक्त राष्ट्रसंघवॉशिंग्टन: ‘अस्साद राजवट को बचाने वाले, रासायनिक हमलों के लिए सहायता करने वाली कंपनियाँ और रशिया पर अमरिका नए प्रतिबन्ध लगाने वाला है। आने वाले कुछ घंटों में यह प्रतिबन्ध घोषित किए जाएंगे’, ऐसी घोषणा संयुक्त राष्ट्रसंघ की अमरिकी राजदूत निकी हॅले ने की है। साथ ही ‘सीरिया की अस्साद राजवट के बारे में रशिया ने अपनी भूमिका में बदलाव नहीं किया तो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय रशिया को बहिष्कृत करेगा’, ऐसा इशारा भी हॅले ने दिया है।

रशिया, नए प्रतिबन्ध, अस्साद राजवट, बचाने, निकी हॅले, घोषणा, वॉशिंग्टन, संयुक्त राष्ट्रसंघसीरिया के रासायनिक हथियारों का निर्माण करने वाले कारखानों को लक्ष्य करने के बाद अमरिका ने अस्साद राजवट के पीछे खड़े रशिया को इशारा दिया है। हॅले ने पिछले २४ घंटों में अमरिका के दो बड़े न्यूज़ चैनलों के साथ बातचीत करते समय सीरिया पर हमले के मामले में रशिया पर कार्रवाई की जानकारी दी है। अमरिका के मुद्राकोष विभाग ने रशिया पर नए प्रतिबन्ध लगाने की तैयारी की है और आने वाले कुछ घंटों में अमरिका के मुद्रा कोष मंत्री ‘स्टीव्हन मुचिन’ इन प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे, ऐसा हॅले ने कहा है।

‘अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के नियमों के अनुसार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। ऐसा होते हुए भी सीरिया की अस्साद राजवट ने बार बार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया और रशिया ने यह हमले करने वाले सीरिया का बचाव करने की कोशिश की है। लेकिन इसके आगे रशिया की तरफ से अस्साद राजवट को मिलने वाले समर्थन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ ऐसा इशारा हॅले ने दिया है। इन प्रतिबंधों के बारे में अधिक तपशील हॅले और अमरिका के मुद्राकोष विभाग ने घोषित नहीं किया है।

दौरान, सीरिया के संघर्ष में अमरिका के कुल तीन प्रमुख ध्येय हैं, ऐसा हॅले ने न्यूज़ चैनल से कहा है। अमरिका के हितसंबंधों के लिए खतरनाक साबित होने वाले रासायनिक हमले मान्य नहीं किए जाएंगे, ‘आईएस’ का प्रभाव और ईरान पर तिरछी नजर रखना इन तीन प्रमुख ध्येयों को पाने के लिए अमरिका की सीरिया में कोशिश जारी है, ऐसा हॅले ने कहा है। साथ ही सीरिया के यह धेय पूरे होने तक अमरिका पीछे हटने वाला नहीं है, ऐसा हॅले ने कहा है। उसीके साथ ही अस्साद राजवट ने फिरसे रासायनिक हमला किया तो अमरिका भी प्रत्युत्तर के लिए तैयार है, ऐसा इशारा भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.