पाकिस्तान की राजधानी मे प्रदर्शनकर्ताओं पर कठोर कारवाई

इस्लामाबाद: दो हफ्तों से अधिक समय के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को गतिरोध करनेवाले प्रदर्शनकर्ताओं पर शनिवार को कठोर कारवाई शुरू हुई है। शुक्रवार रात को प्रदर्शनकर्ताओं को सरकार ने आखिरी इशारा दिया था। उसके बाद भी प्रदर्शन बंद न होने से सुरक्षा यंत्रणा ने प्रदर्शनकर्ताओं पर जोरदार कार्यवाही शुरु की है। इसमें दो लोगों की जान गई है और २०० से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इस कारवाई के बाद पाकिस्तान के ७ शहरों में प्रदर्शन शुरू होने का वृत्त है।

पाकिस्तान की राजधानी, कारवाई, प्रदर्शनकर्ता, पाकिस्तान, प्रदर्शन, कार्यवाही, इस्लामाबाद, कराची

पाकिस्तान में पिछले महीने मंजूर हुए ‘इलेक्शन एक्ट २०१७’ में एक विवादग्रस्त प्रावधान अपवादित किया गया था। वह धार्मिक सन्दर्भ से संबंधित बात है, ऐसा कहकर कट्टरपंथी संगठनों ने इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू किया तथा पाकिस्तान के कानून मंत्री से इस्तीफे की मांग इन संघटनो ने की थी। राजधानी इस्लामाबाद के महामार्ग को गतिरोध करके दो हफ्तों से अधिक समय राजधानी में आंदोलन किया था। यह आंदोलन ‘तहरीक आय खातम-नबूव्वत’, ‘तहरीक आय-लबैक या रसूल अल्लाह’ और ‘सुन्नी तहरीक पाकिस्तान’ इन संगठनों ने शुरू किया था।

पाकिस्तान की राजधानी, कारवाई, प्रदर्शनकर्ता, पाकिस्तान, प्रदर्शन, कार्यवाही, इस्लामाबाद, कराची

लगभग २००० निदर्शन कर्ताओं का समावेश होनेवाले इस आंदोलन पर पाकिस्तानी माध्यमोंने कड़ी टीका की है। सरकार ने शुरुआत में इस बारे में सौम्य भूमिका ली थी। पर शुक्रवार शाम को इन निदर्शनकर्ताओं को आखिरी इशारा दिया गया था। देर रात तक आंदोलन बंद करें, अन्यथा कठोर कारवाई होगी ऐसा सरकार ने सूचित किया था। इस्लामाबाद के न्यायालय ने वैसे आदेश दिए थे। उसके बाद भी निदर्शन कर्ताओं ने आंदोलन बंद न करने की वजह से सुरक्षा दल ने कार्यवाही शुरु की। इस कार्यवाही में पैलेट गन का उपयोग किया गया था। इसकी वजह से हुए हिंसाचार में दो लोगों की जान गई है और डेढ़ सौ से अधिक लोग जख्मी हुए। एवं निदर्शन कर्ताओं ने किये पत्थर फेंक में सुरक्षा दल के ४८ जवान जख्मी होने का वृत्त है।

इन निदर्शन कर्ताओं पर हुए कारवाई की प्रतिक्रिया पाकिस्तान के अन्य शहरों पर उमड़ी है। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची तथा लाहौर एवं फैसलाबाद, गुजरानवाला इन शहरों में प्रदर्शन होने का वृत्त है। मुख्य तौर पर इस्लामाबाद में निदर्शन कर्ताओं पर कारवाई करते हुए पाकिस्तान ने इस कारवाई का वृत्तांकन करने पर बंदी की है। इसकी वजह से पाकिस्तान के प्रसार माध्यमों ने इन कारवाईयों पर नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.