अमरिकी निवेशकों को शेअर बाज़ार की गिरावट से नौं ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान – जेपी मॉर्गन का इशारा

वॉशिंग्टन – अमरिकी शेअर बाज़ार की गिरावट की वजह से देश के निवेशकों का भारी पांच ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ है। साल के अन्त तक निवेशकों के नुकसान का आँकड़ा नौं ट्रिलियन डॉलर्स तक जा सकता है, ऐसा इशारा अमरीका की शीर्ष वित्तसंस्था ‘जेपी मॉर्गन चेस’ ने दिया। पिछले चार महीनों में अमरीका के प्रमुख ‘डो जोन्स’, ‘एसऐण्डपी ५००’, ‘नैस्डैक १००’ और ‘ब्लूमबर्ग इंडेक्स’ निदेशांक की १६ से ४८ प्रतिशत गिरावट हुई है। बढ़ती महंगाई और मंदी के ड़र से इसकी अधिक गिरावट की संभावना जतायी जा रही है।

पिछले कुछ हफ्तों से अमरिकी शेअर बाज़ार की लगातार गिरावट हो रही है। पिछले हफ्ते के अन्त में भी अमरीका के प्रमुख निदेशांक की २ से ३ प्रतिशत गिरावट हुई थी। इस गिरावट की वहज से अमरीका के अरबपति उद्यमियों के साथ आम निवेशकों तक सभी का नुकसान हो रहा है। विश्‍व के प्रमुख अरबपति एलॉन मस्क और जेफ बेझॉस की संपत्ति की ४० प्रतिशत गिरावट हुई है। मस्क की टेस्ला कंपनी के शेअर्स की ४५ प्रतिशत गिरावट हुई है। जेफ बेझॉस की ‘एमेझॉन’ कंपनि के शेअर्स की ३७ प्रतिशत गिरावट हुई है।

अमरीका के प्रमुख ‘डो जोन्स’ निदेशांक की १६ प्रतिशत गिरावट हुई है। ‘एसऐण्डपी ५००’ लगभग २० प्रतिशत, ‘नैस्डैक १००’ २७ प्रतिशत और ‘ब्लूमबर्ग इंडेक्स ऑफ क्रिप्टोकरन्सीज्‌’ की भारी ४८ प्रतिशत गिरावट हुई है। शेअर निदेशांक की लंबे समय तक गिरावट जारी रहना ‘बेयर मार्केट’ कही जाती है। यह स्थिति मंदी से पहले निर्माण होती है, ऐसा पहले की घटनाओं से दिखायी दिया है।

अमरीका में महंगाई ८.५ प्रतिशत पर पहुँची है और इस साल की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर का भी नुकसान हुआ है। इस वजह से अगले कुछ महीनों में अमरीका को मंदी से नुकसान पहुँच सकता है, ऐसा अनुमान आर्थिक विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे हैं। शेअर बाज़ार की रेकॉर्ड गिरावट और निवेशकों का नुकसान भी इसकी पुष्टि करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.