अमरिका की कमीयों का लाभ उठाकर चीन कर रहा है हर एक क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश – विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – ‘चीन कर रही हरकतें और उसके सामरिक उद्देश्यों की ओर अमरिका अनदेखा नही कर सकती| चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने अमरिका की कमियों को अध्ययन किया है और वह अमरिकी मुल्यों का गलत लाभ उठा रहा है| अमरिका के हर एक क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश भी चीन कर रहा है’, ऐसा इशारा अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने दिया है| अमरिका के सभी राज्यों के गर्व्हर्नर्स ने विशेष बैठक हाल ही में आयोजित की गई थी| इस बैठक में पोम्पिओ ने यह इशारा देकर चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत की गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है|

अमरिका के हर एक राज्य में चीन से स्पर्धा हो रही है और इसका असर अमरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित क्षमता पर दिख रहा है, यह इशारा भी इस दौरान विदेशमंत्री पोम्पिओ ने दिया| चीन के साथ हो रही स्पर्धा यह सीर्फ अमरिका में केंद्रीय प्रशासन से जुडा मुद्दा है, ऐसी गलतफहमी में राज्य ना फंसे, यह भी पोम्पिओ ने स्पष्ट किया| चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत अमरिका के हर एक राज्य में संबंधित प्रशासन के साथ स्वतंत्र लॉबिंग करने की कोशिश कर रही है, यह जानकारी हम रखते है, इसका एहसास अमरिकी विदेशमंत्री ने कराया|

तैवान और दलाई लामा जैसे अहम मुद्दों पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अमरिका में स्थानिय प्रशासन को सूचना करती देकी गई है, इस ओर भी पोम्पिओ ने ध्यान आकर्षित किया| अमरिका की ‘सैन दिएगो’ युनिव्हर्सिटी के छात्राओं के गुट को दलाई लामा के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पैसे दिए गए थे, यह घटना चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के उद्देश्य एवं गतिविधियों का स्पष्ट उदाहरण है, यह भी विदेशमंत्री पोम्पिओ ने कहा| इस दौरान उन्होंने चीन और अमरिका के राज्यों में हो रहे समझौतों के मुद्दो पर भी सावधानी बरतने की चेतावनी दी|

चीन के साथ समझौता करते समय अमरिका के राज्य गलती से ‘कम्युनिझम’ की सहायता कर रहे है क्या, इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ऐसा इशारा भी विदेशमंत्री ने इस दौरान दिया| भरोसा करना अच्छी बात होगी, तो भी साथ में पडताल करना भी आवश्यक होगा, ऐसी सलाह पोम्पिओ ने अमरिकी राज्यों के गव्हर्नर्स को दी| इसके लिए ट्रम्प प्रशासन सहायता करने के लिए तैयार होने का वादा भी उन्होंने किया| इस दौरान पोम्पिओ ने अमरिकी शिक्षा संस्थाओं में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से हो रही हरकतों का भी जिक्र किया|

पिछले वर्ष विदेशमंत्री पोम्पिओ ने एक भाषण के दौरान चीन की जनता नही, बल्कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अमरिका की शत्रु होने का इशारा दिया था| साथ ही अगले कुछ महीनों में अमरिका के साथ दुनिया भर में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की अलग अलग क्षेत्रों में हो रही हरकतों की जानकारी देने की मुहीम शुरू करने के संकेत भी दिए गए थे| पोम्पिओ ने पिछले कुछ महीनों में कई कार्यक्रमों में चीन का मुद्दा उठाया है और नया उन्होंने दिया नया इशारा भी इसी का हिस्सा होने की बात दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.