सौदी ने मिसाइल की तकनीक चीन से प्राप्त की – प्रसिद्ध अमरिकी समाचार चैनल का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – अमरिका ने शस्त्र सहायता करने पर पाबंदी लगाने की वजह से सौदी अरब ने चीन की तरफ दौड़ लगाई है| सौदी ने चीन से मिसाइल निर्माण की तकनीक प्राप्त करके अपने बैलस्टिक मिसाइलों का कार्यक्रम को मजबूती देने का दावा अमरिका के अग्रणी के वृत्त माध्यम ने किया है| सौदी का यह मिसाइल निर्माण ईरान के लिए चेतावनी होने की खबर वर्णित समाचार माध्यम ने दी है|

अमरिका के वृत्त माध्यम ने अमरीकी गुप्तचर यंत्रणा के अधिकारियों के हवाले से यह खबर प्रसिद्ध की है| सौदी अरब यह अमरिका के शस्त्र का सबसे बड़ा खरीददार देश है| पिछले कुछ वर्षों से अमरिका ने सौदी को बड़े तादाद में मिसाइल प्रदान किए हैं| पर ३ वर्षों पहले अमरिका के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने ईरान के साथ किए परमाणु करार के बाद सौदी और अमरिका संबंधों में तनाव निर्माण हुआ था| ओबामा ने सौदी के साथ शस्त्र सहयोग रोका था|

अमरिका से मिलनेवाले शस्त्र का उपयोग सौदी येमन में हौथी बागियों के विरोध में करने का आरोप अमरिकन कांग्रेस ने किया था| कुछ हफ्तों पहले अमरिकन कांग्रेस ने यही आरोप करते हुए ट्रम्प प्रशासन भी सौदी को किसी भी प्रकार की लष्करी सहायता ना करें, ऐसी मांग की थी| पर अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने यह आपातकाल की परिस्थिति होने की बात कहते हुए सौदी को शस्त्र प्रदान करने के निर्णय का समर्थन किया था| ईरान के साथ बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि पर सौदी को शस्त्र सज्ज करना आवश्यक होने की बात पोम्पिओ ने कही थी|

पर अमरिकी वृत्त माध्यम ने गुप्तचर अधिकारियों के हवाले से प्रसिद्ध की हुई इस जानकारी के अनुसार सौदी ने इससे पहले ही चीन से मिसाइल निर्माण के लिए आवश्यक होनेवाला तंत्रज्ञान प्राप्त करने की खबरें प्रसिद्ध हुई है| इस सहायता द्वारा सौदी ने मिसाइल का निर्माण तथा उसकी क्षमता बढ़ाना शुरू किया है, ऐसा दावा अमरिकी वृत्त माध्यम ने किया है| सौदी एवं चीन के इस सहयोग के बारे में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को जानकारी प्राप्त हुई थी| पर उन्होंने अमरिकन कांग्रेस को यह जानकारी प्रदान नहीं की, ऐसा आरोप वृत्त माध्यम ने किया है|

दौरान ईरान परमाणु शस्त्र निर्माण में सफल होता है तो सौदी को भी परमाणु शस्त्र प्राप्त करने से रोका नहीं जा सकता, ऐसी चेतावनी सौदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले वर्ष दी थी| उसके बाद अमरिकन माध्यमों ने ही सौदी में छिपे लष्करी अड्डे पर परमाणु प्रकल्प के लिए आवश्यक होनेवाला निर्माण शुरू करने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.