सौदी, यूएई के कई शहर हौथी बागियों के मिसाइलों के दायरे में – हौथी प्रमुख का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरदुबई – संयुक्त राष्ट्रसंघ एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा येमन में पिछले ४ वर्षों से शुरू संघर्ष रोकने के लिए प्रयत्न करते समय, हौथी बागी शांति चर्चा के लिए तैयार नहीं होने ती हाच दिखाई दे रही हैं| येमन की सत्ता अपने हवाले करने की मांग मंजूर नहीं की तो अपने मिसाइल रियाध, दुबई और अबू धाबी पर टकराएंगे, ऐसी धमकी हौथी बागी संगठन के प्रमुख अब्दुल मलिक अल-हौथी ने दी है| साथ ही संयुक्त राष्ट्रसंघ ने जारी किए संघर्ष बंदी का उल्लंघन करते हुए हौथी बागियों ने येमन के लष्कर पर हमले किए हैं|

पिछले ४ वर्षों से येमन में अरब देशों का समर्थन होनेवाले राष्ट्राध्यक्ष मंसूर हादी की सरकार और हौथी बागियों में संघर्ष शुरू है| जिनमें लगभग ७० हजार लोगों की जान जाने का दावा अंतरराष्ट्रीय संगठन कर रही है| पिछले ५ महीनों में १० हजार लोग मारे जाने की जानकारी ‘आर्म्ड कन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डाटा’ इस गुट ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज की है| हौथी बागियों ने बिछाए सुरंग की वजह से बली लोगों की संख्या भयानक रूप से बढ़ेगी, ऐसी चेतावनी अंतरराष्ट्रीय संगठन दे रही है|

येमन के इस गृहयुद्ध में जनता संघर्ष कर रही है और लष्कर और हौथी बागियों में जारी यह संघर्ष नहीं रोका, तो येमन में बहुत बड़ा संकट आएगा ऐसा डर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने व्यक्त किया था| इसके लिए राष्ट्रसंघ ने हौदेदा बंदरगाह शहर में संघर्षबंदी जारी की थी| येमन का लष्कर और हौथी बागी इस संघर्षबंदी का पालन करें, ऐसी सूचना राष्ट्रसंघ ने की थी| पर यह संघर्षबंदी ज्यादा समय नहीं टिकेगी, ऐसा दिखाई दे रहा है|

हौथी बागियों का प्रमुख अब्दुल मलिक अल-हौथी ने येमन में हादी सरकार का समर्थन कर रहे सौदी अरब, संयुक्त अरब अमीराती को धमकाया है| सौदी, यूएई ने हौथी बागियों पर हमले किए तो सौदी की राजधानी रियाध तथा यूएई की राजधानी अबू धाबी और दुबई तथा अन्य बड़े शहरों पर अपने मिसाइल धड़केंगे, इतने ताकतवर मिसाइल हमारे पास है, ऐसी घोषणा हौथी ने की है| सौदी एवं यूएई के हमलों को जवाब देने के लिए हम तैयार होने की बात हौथी के प्रमुख ने घोषित की है|

इसके अतिरिक्त हौथी बागियों ने हौदेदा शहर के दक्षिणी भाग में येमनी लष्कर की सुरक्षा चौकियों पर हमले करने की खबरें सामने आ रही है| बागियोंने तोंप और बंदूक से येमनी लष्कर पर हमले करके इन सुरक्षा चौकियों को कब्जे में लेने का प्रयत्न किया है| पर येमनी लष्करने यह प्रयत्न उधेडने की बात येमन के रक्षा मंत्रालय ने कही है| हौथी बागियों ने यह हमला करके राष्ट्रसंघ के युद्ध विराम के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप भी येमन के रक्षा मंत्रालय ने किया है|

दौरान सौदी एवं यूएई के शहरों पर सटिक हमले करनेवाले मिसाइल अपने पास होने का दावा हौथी बागी कर रहे हैं| पर ऐसे मिसाइल विकसित करने की तकनीक हौथी बागियों के पास नहीं है| इस वजह से हौथी बागियों ने यह मिसाइल कहां से प्राप्त किए हैं, ऐसा प्रश्न पश्‍चिमी देश और खाड़ी देशों के माध्यम कर रहे हैं| तथा हौथी बागियों को ईरान से यह शस्त्रास्त्र मिलने का आरोप अमरिका एवं सौदी कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.