ईरान खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता और विध्वंस मचा रहा है – सौदी के विदेशमंत्री का आरोप

मॉस्को – खाड़ीक्षेत्र के इराक, सिरिया, यमन इन देशों में निर्माण हुई अस्थिरता के लिए ईरान ज़िम्मेदार है। ईरान अपने क़ारनामों से खाड़ीक्षेत्र में अस्थिरता और विध्वंस मचा रहा होने का आरोप सौदी अरब के विदेशमंत्री प्रिन्स फैझल बिन फरहान ने किया। रशिया के दौरे पर रहते समय सौदी के विदेशमंत्री ने ईरान पर यह हल्लाबोल किया है।

Iran-Gulf-Regionसौदी अरब के विदेशमंत्री प्रिन्स फैझल बिन फरहान ने दो दिन पहले रशिया का दौरा किया। इस दौरे में प्रिन्स फैझल ने रशियन विदेशमंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह से मुलाक़ात की। खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियों पर रशिया और सौदी के विदेशमंत्रियों के बीच इस समय चर्चा हुई, ऐसा दोनों देशों की सरकारी न्यूज़ एजन्सियों ने घोषित किया।

सौदी के विदेशमंत्री प्रिन्स फैझल ने रशियन विदेशमंत्री समेत माध्यमों से बात करते समय, खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता के लिए ईरान ज़िम्मेदार होने का दोषारोपण किया। ईरान की हुक़ूमत खाड़ी क्षेत्र के देशों में कर रही दख़लअन्दाज़ी की प्रिन्स फैझल ने आलोचना की। साथ ही, इस क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए ईरान का हस्तक्षेप रोकना आवश्यक है, ऐसा सौदी के विदेशमंत्री ने कहा। ईरान से जुड़े आतंकवादी संगठन सिरिया, यमन की अस्थिरता बढ़ा रहे होने का आरोप प्रिन्स फैझल ने किया। ‘सौदी के साथ ही खाड़ी क्षेत्र के देशों में भी विकास एवं स्थिरता स्थापित करना यह सौदी का ध्येय है। लेकिन इसके लिए खाड़ी क्षेत्र के देशों की सुरक्षा एवं स्थिरता के मार्ग में बनें रोड़ों के खिलाफ़ एकत्रित काम करना ज़रूरी है’, यह प्रिन्स फैझल ने स्पष्ट किया।

Iran-Gulf-Regionशिया के विदेशमंत्री लॅव्हरोव्ह ने भी यह स्पष्ट किया कि ईरान के संदर्भ में सौदी को महसूस हो रही चिंता रशिया समझ सकता है। रशिया भी खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता चाहता है। इसके लिए ईरान और खाड़ी क्षेत्र के देशों में चर्चा होना, आपस में विश्‍वास स्थापित होना आवश्यक है, ऐसा विदेशमंत्री लॅव्हरोव्ह ने कहा।

इसी बीच, पिछले हफ़्ते सौदी में ‘गल्फ कोऑपरेशन काऊन्सिल’ (जीसीसी) इस खाड़ी देशों के संगठन की बैठक संपन्न हुई थी। इस बैठक में सौदी ने, पिछले तीन सालों से कतार पर थोंपे निर्बंध हटाकर नये सिरे से सहयोग स्थापित किया था। साथ ही, ईरान के खिलाफ़ खाड़ीक्षेत्र के सभी देश एकजूट करें, ऐसा आवाहन सौदी अरब द्वारा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.