यूक्रेन के कब्ज़े से सोलेदार शहर मुक्त करने का रशिया के ‘वैग्नर ग्रुप’ का दावा – कार्रवाई में लगभग ५०० यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराने की जानकारी

मास्को/किव – यूक्रेन के डोन्बास क्षेत्र के सोलेदार शहर यूक्रेन के कब्ज़े से मुक्त करने का दावा रशिया के ‘वैग्नर मिलिटरी ग्रुप’ सैन्य कंपनी के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन ने किया। इस दौरान वैग्नर ग्रुप ने सोलेदार में मौजूद कुछ खदान के फोटो भी जारी किए है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोलेदार पर पाए नियंत्रण की पुष्टि की हैं और रशियन सैनिकों के बलिदान और उनके शौर्य की सराहना की है। लेकिन, यूक्रेन ने रशिय के दावे ठुकराए हैं और सोलेदार में अभी भी संघर्ष जारी होने का दावा किया है।

सोलेदार यह डोनेत्स्क प्रांत के सामरिक नज़रिये से अहम शहर है। इस सशहर में ‘रॉक सॉल्ट’ (सैंधव) और जिप्सम के बड़े खदान हैं और इससे पहले साल २०१४ में एवं पिछले साल अगस्त महीने में हुए संघर्ष मे रशिया ने इस शहर पर कब्ज़ा पाया था। लेकिन, इसके बाद यूक्रेनी सेना ने रशिनय दलों को पीछे हटने के लिए मज़बूर किया था। रशिया के लिए इस शहर पर नियंत्रणा पाना बड़ा अहम समझा जाता है। यह शहर डोन्बास क्षेत्र के बाखमत शहर से मात्र १८ किलोमीटर दूरी पर है और इस वजह से बाखमत पर कब्ज़ा करने के लिए सोलेदार पर नियंत्रणा रखना निर्णायक होगा।

पिछले कुछ दिनों से सोलेदार के संघर्ष को लेकर कई विरोधी खबरें प्रसिद्ध हो रही थी। इस पृष्ठभूमि पर ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख ने बुधवार रात निवेदन जारी करके सोलेदार यूक्रेन के कब्ज़े से मुक्त करने का ऐलान किया। इस दौरान हुए संघर्ष में लगभग ५०० यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने का दावा ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येव्गेनी प्रिगोझिन ने किया है। शहर के सभी ठिकानों पर यूक्रेनी सैनिकों के शव बिखरे होने का दावा भी उन्होंने किया।

वैग्नर ने किए इस दावे की रशियन रक्षा विभाग ने पुष्टि नहीं की हैं। लेकिन, रशियन सरकार के प्रवक्ता पेस्कोव ने सोलेदार के नियंत्रण को लेकर बयान किया है। इसमें उन्होंने रशियन सैनिकों के बलिदान और शौर्य की सराहना की। साथ ही अब जीत मनाने का समय नहीं हैं और अभी काफी काम बाकी है, यह दावा भी किया। डोनेत्स्क प्रांत में रशिया समर्थक गुट ने भी सोलेदार पर कब्ज़ा पाने की पुष्टि की हैं। इब रशिया को बाखमत पर कब्ज़ा करने के लिए अधिक आक्रामक हमला करना मुमकिन होगा और यूक्रेनी सेना को हो रही आपूर्ति तोड़ना संभव होगा, यह दावा डोनेत्स्क के अधिकारियों ने किया।

लेकिन, यूक्रेन ने रशिया के दावे ठुकराए हैं। सोलेदार अभी तक पुरी तरह से रशिया के कब्ज़े में नहीं गया हैं और शहर में संघर्ष शुरू हैं, ऐसा यूक्रेनी प्रवक्ता ने कहा है। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने भी सोलेदार पर रशिया ने नियंत्रण पाया नहीं हैं, ऐसा कहा है। साथ ही सोलेदार के करीब यूक्रेनी सेना ने किए बड़े हमले में रशिया के १०० सैनिक मारे जाने का दावा भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.