यूक्रेन में हमले से २०० से अधिक विदेशी सैनिकों को मार गिराने का रशिया का दावा

मास्को – दक्षिण यूक्रेन के मायकोलेव क्षेत्र में किए गए मिसाइल हमलों में २०० से अधिक विदेशी सैनिकों को मार गिराने का दावा रशिया के रक्षा विभाग ने किया है। मायकोलेव शहर के करीब कान्ट्रैक्ट सैनिकों के लिए अस्थायी अड्डे का निर्माण किया गया था। वहां पर रशिया की ‘एरोस्पेस फोर्सेस’ ने ‘हाय प्रिसिजन वेपन्स’ से हमला किया। इस दौरान यूक्रेन के ‘फॉरेन लिजन’ का हिस्सा होनेवाले तकरीबन ढ़ाई सौ सैनिक मारे गए, ऐसा रशिया के रक्षा विभाग ने कहा। साथ ही उत्तर यूक्रेन के खार्किव में किए गए हमलों में यूक्रेन के ५०० सैनिकों के मारे जाने की जानकारी भी रशिया ने प्रदान की।

विदेशी सैनिकों को मार गिरानेपिछले महीने पूर्व यूक्रेन के लुहान्स्क प्रांत पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया ने डोनेत्स्क समेत उत्तर और दक्षिण यूक्रेन में हमले अधिक तीव्र किए हैं। रशिया के प्रगत मिसाइल्स और नवीनतम हथियार खत्म हो रहे हैं, ऐसे दावे पश्चिमी यंत्रणाओं ने किए थे। लेकिन, वास्तव में रशिया ने ‘हाय प्रिसिजन वेपन्स’ के हमलों की मात्रा बढ़ाई है, ऐसा बीते कुछ हफ्तों में किए गए हमलों से सामने आ रहा है। सोमवार और मंगलवार को यूक्रेन में किए गए हमले इसकी पुष्टि करते हैं।

इसी बीच रशिया द्वारा पूर्व यूक्रेन में किए गए हमलों से यूक्रेन की सेना काफी परेशान होने की बात यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदोमीर ज़ेलेन्स्की के बयान से सामने आयी। ‘पश्चिमी देशों से भारी मात्रा में हथियार प्राप्त हो रहे हैं। फिर भी रशिया का प्रचंड़ मनुष्यबल एवं सेना के लगातार हो रहें हमलों को यूक्रेन के सैनिक प्रत्युत्तर नहीं दे पाते। पेस्की, एवडिवका एवं अन्य ओर से हो रहे हमले यानी यूक्रेन की सेना के लिए नरक समान स्थिति है। इसका वर्णन शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता’, ऐसा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने कहा।

पश्चिमी देशों के बहकावे की वजह से यूक्रेन में परमाणु युद्ध छिड़ेगा – रशिया की चेतावनी

मास्को – यूक्रेन संघर्ष के दौरान रशिया का परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का इरादा नहीं है। लेकिन, नाटो देशों की आक्रामक गतिविधियाँ और बहकावे के प्रत्युत्तर के तौर पर रशिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकती है, ऐसा इशारा रशियन अधिकारी अलेक्ज़ैंडर ॉफिमोव ने दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में यह दावा करते हुए ॉफिमोव ने परमाणु हमले के मुद्दे पर रशिया पर लगाए जा रहे आरोप भी ठुकराए हैं।

इसी बीच, यूक्रेन के झैपोरिझिआ में स्थित परमाणु प्रकल्प बेकाबू होने का दावा अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने किया है। इस प्रकल्प का परीक्षण करने के लिए आयोग के विशेषज्ञों को रशिया एवं यूक्रेन अनुमति प्रदान करें, ऐसी बिनती आयोग ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.