रशिया की विदेश मुद्रा भंड़ार ६०० अरब डॉलर्स के स्तर पर

मास्को – रशिया के विदेश मुद्रा भंड़ार में एक हप्ते में लगभग सात अरब डॉलर्स बढ़ोतरी हुई हैं और इससे यह भंड़ार ६०० अरब डॉलर्स का स्तर पार गया हैं। रशिया की सेंट्रल बैंक ‘बैंक ऑफ रशिया’ ने यह जानकारी सार्वजनिक की। 

विदेश मुद्रा भंड़ारबाज़ार के सकारात्मक बदलाव के चलते विदेश मुद्रा भंड़ार १.२ प्रतिशत बढ़ा हैं, ऐसा ‘बैंक ऑफ रशिया’ ने कहा। कुछ दिन पहले ही रशिया ने अपने सोने का आरक्षित भंड़ार भी करीबन ४० टन से बढ़ाया होने की जानकारी ‘वर्ल्ड गोल्ड काउन्सिल’ की रपट ने साझा की थी।

पिछले साल फ़रवरी महीने में रशिया का विदेश मुद्रा भंड़ार विक्रमी ६४३ अरब डॉलर्स तक पहुंचा था। लेकिन, इसके बाद रशिया ने यूक्रेन पर हमला किया और रशिया को सबक सिखाने के लिए अमरीका और यूरोपिय देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। इससे रशियन अर्थव्यवस्था की गिरावट होगी, यह दावा अमरीका और यूरोपिय देशों ने किया था। लेकिन, यह होने के बजाय रशियन अर्थव्यवस्था और मज़बूत होती देखी गई हैं।

रशिया कई मोर्चों पर आत्मनिर्भर देश हैं और रशिया काफी कम मात्रा में आयात करती हैं। इस वजह से अमरीका और यूरोपिय देशों ने लगाए प्रतिबंधों का रशियन अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं हुआ। उल्टा रशियन ईंधन पर निर्भर यूरोपिय देशों की अर्थव्यवस्थाओं को ही उन्होंने रशिया पर लगाए प्रतिबंधों ने नुकसान पहुंचाया है, यह दावा अमरीका के विश्लेषक कर रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.