अफ़गानिस्तान सभी आतंकी गुटों को नष्ट करें – रशिया आयोजित अफ़गानिस्तान संबंधित परिषद की मांग

नई दिल्ली – अफ़गानिस्तान पर तालिबान की पकड़ अधिक मज़बूत हो रही हैं। ऐसें में रशिया ने अफ़गानिस्तान के मुद्दे पर चौथी परिषद का आयोजन किया। रशिया की राजधानी मास्को में हुई इस परिषद में भारत के साथ अफ़गानिस्तान के सभी पड़ोसी देश शामिल हुए। अफ़गानिस्तान में सच्चे मायने में सर्वसमावेशक सरकार रहे, अफ़गान भूमि से आतंकवाद नष्ट हो, यह उम्मीद इस परिषद में जारी किए गए संयुक्त निवेदन में जतायी गई। ऐसें में अमरीका और अन्य पश्चिमी देशों ने अफ़गानिस्तान ने जब्त किया निधी मुहैया कराए, ऐसी मांग भी इस संयुक्त निवेदन में की गई है।

आतंकी गुटअफ़गानिस्तान में तालिबान की हुकूमत स्थापित होने का एक साल बित गया हैं। लेकिन, अभी किसी भी देश ने तालिबानी हुकूमत को स्वीकृति प्रदान नहीं की हैं। अभी भी तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की माँगे स्वीकार करके सर्वसमावेश सरकार एवं अल्पसंख्यांकों को सुरक्षा एवं लड़कियों को शिक्षा का अधिकार देने का ऐलान नहीं किया है। कुछ दिन पहले तालिबान ने अफ़गानिस्तान में इस्लामी व्यवस्था स्थापित करने का ऐलान किया था। लेकिन, तालिबान ने अफ़गानिस्तान की भूमि का अन्य देशों के खिलाफ आतंकी कार्रवाई करने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा, ऐसी गवाही दी हैं।

इस पृष्ठभूमि पर रशिया ने अफ़गानिस्तान मुद्दे पर परिषद का आयोजन किया। रशिया के विदेश मंत्रालय ने इस परिषद का संयुक्त निवेदन जारी किया। इसमें तालिबान से होनेवाली उम्मीदें स्पष्ट की गई है। अफ़गानिस्तान ने सभी आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। आतंकियों के गुट फिर से खड़े ना हो सके, इस तरह से उन्हें परस्त करने का काम अफ़गानिस्तान को करना होगा, ऐसा इस निवेदन मे कहा गया हैं। इसके लिए अफ़गानिस्तान की सहायता करने के लिए रशिया और सहयोगी देश तैयार होने की बात इसमे स्पष्ट की गई हैं।

इसी बीच तालिबन और अमरीका के संबंध फिर से बिगड़ते दिखाई देने लगे हैं और तालिबान और पाकिस्तानी सेना की मुठभेड़ भी शुरू हुई है। ऐसी स्थिति में तालिबान रशिया से सहयोग करने के लिए पहल कर रही हैं, ऐसी खबरें प्रसिद्ध हुई ती। इस वजह से रशिया ने आयोजित की हुई इस परिषद की अहमियत अधिक बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.