दनुबे नदी पर बने रेनी पोर्ट पर रशिया का बड़ा हमला – राजधानी मास्को पर ड्रोन हमले की हुई कोशिश को नाकाम किया गया

मास्को/किव – यूक्रेन के अनाज़ निर्यात का केंद्र बने दनुबे नदी पर बनाए गए ‘रेनी पोर्ट’ पर रशिया ने बड़े ड्रोन हमले किए। इस दौरान बंदरगाह की बुनियादी सुविधाओं का भारी नुकसान होने की जानकारी यूक्रेन की यंणा ने प्रदान की। रशिया ने ‘रेनी पोर्ट’ पर पिछले महीने से किया यह तीसरा हमला है। इस बीच यूक्रेन ने राजधानी मास्को पर किए ड्रोन हमले को नाकाम करने की जानकारी रशियन अधिकारियों ने प्रदान की है।

पिछले महीने रशिया ने ‘ग्रेन डील’ से पीछे हटने का ऐलान किया था। रशिया के इस निर्णय की यूक्रेन के साथ पश्चिमी देशों ने भी कड़ी आलोचना की थी। लेकिन, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यह आरोप लगाया था कि, यूक्रेन और यूरोपिय देशों ने इस समझौते से सीर्फ लाभ उठाया और रशिया से किए वादे पूरे नहीं किया है। इसके साथ ही रशिया के पीछे हटने के बावजूद भी यूक्रेन ने अनाज़ की निर्यात जारी रखने का ऐलान किया था। इसके लिए यूक्रेन ने ओडेसा के दनुबे नदी पर बने बंदरगाह का इस्तेमाल शुरू किया था। इसे ध्यान में रखकर रशिया ने नदी पर बने बंदरगाहों पर हमले करना शुरू किया है।

मंगलवार की रात रशिया ने दनुबे नदी पर बने रेनी पोर्ट पर ड्रोन हमला किया। इसके लिए १० से भी अधिक ड्रोन का इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है। रशिया के इस ड्रोन हमले के कारण रेनी पोर्ट पर बनाए अनाज़ रखने के ‘सिलोज्‌’ एवं अनाज़ का लाने वाले वाहन और अन्य सुविधाएं नष्ट होने की बात कही जा रही है। रेनी पोर्ट नाटो सदस्य देश रोमानिया से मात्र २०० मीटर दूरी पर है। इस वजह से इस बंदरगाह पर लगातार हमले करके रशिया ने नाटो को भी आगाह किया होने की बात कही जा रही है।

ओडेसा यूक्रेन का अहम बंदरगाह हैं और व्यापार एवं रक्षा जैसे दोनों क्षेत्रों का अहम केंद्र कहा जाता है। रशिया ने कब्ज़ा किए क्रिमिया और करीबी इलाकों पर हमले करने के लिए ओडेसा का बतौर अड्डा इस्तेमाल होता है। यूक्रेन निर्यात कर रहा अधिकांश अनाज़ ओडेसा एवं इसके करीबी बंदरगाह से भेजा जाता है। इस वजह से रशिया के ग्रेन डील से पीछे हटने के बाद ओडेसा प्रांत के समुद्री तट एवं नदी में बनाए बंदरागाहों पर हमले करना शुरू किया है।

इसी बीच, यूक्रेन ने रशिया की राजधानी मास्को को फिर से ड्रोन हमलों से लक्ष्य करने की कोशिश की। लेकिन, यूक्रेन की यह कोशिश नाकाम की गई, ऐसा रशिया ने कहा है। मास्को के करीबी कालुगा क्षेत्र में यूक्रेन के तीन ड्रोन मार गिराने की जानकारी रशिया ने साझा की है। पिछले दो हफ्तों से राजधानी मास्को पर ड्रोन हमला करने की पांचवी कोशिश हुई है।

रशिया ने कब्ज़ा किए डोनेत्स्क प्रांत के उरुगोझेन नामक गांव पर कब्जा करने का दावा यूक्रेनी यंत्रणा ने किया है। यूक्रेनी सेना ने इस गांव में झंड़ा लगाने के फोटो भी जारी किए हैं। ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ शुरू होने के बाद डोनेत्स्क का दूसरा गांव कब्ज़े में आने का बयान यूक्रेन ने किया है। लेकिन, रशिया ने यह दावे ठुकराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.