चीन की आर्थिक मंदी अमरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा साबित होगी – अमरिकी राजकोष मंत्री की चेतावनी

लास वेगास – ‘अमरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी हैं। लेकिन, चीन की आर्थिक मंदी अमरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा साबित होगी। चीन की अर्थव्यवस्था की मंदी से पड़ोसी एशियाई देशों पर बड़ा असर होगा। लेकिन, अमरीका भी इस संकट से दूर नहीं रहेगी’, ऐसी चेतावनी अमरीका की राजकोष मंत्री जेनेट येलेन ने दी है। कुछ दिन पहले ही अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने यह दावा किया था कि, विश्व की दुसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बने चीन की स्थिति सामने खड़े संकट की वजह से टिकटीक कर रहे टाईम बम की तरह हुई हैं। यह टाईम बम कभी भी  फट सकता हैं, ऐसे संकेत भी बायडेन ने दिए थे। इसके कुछ ही घंटे बाद व्हाईट हाऊस ने बायडेन के इस बयान में सुधार करके स्थिति को संभालने की कोशिश की थी। ऐसे में अब अमरिकी राजकोष मंत्री ने ही चीन की आर्थिक मंदी अमरीका के लिए खतरा होने का ऐलान किया  है।

चीन की अर्थव्यवस्था को ‘डिफ्लेशन’ से नुकसान पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जुलाई महीने में मात्र कुछ ही दिनों में चीन की आयात और निर्यात की बड़ी गिरावट होने का ऐलान किया गया था। चीन की निर्यात में १४ प्रतिशत और आयात में १२ प्रतिशत से ज्यादा कमी हुई है। इसी बीच चीन के उत्पाद क्षेत्र का सूचकांक भी फिसला हैं और देश में मांग और बिक्री दोनों की गिरावट  हुई है। इसके बाद चीनी  रिअल इस्टेट क्षेत्र की शीर्ष कंपनी ने हाल ही में आर्थिक नुकसान का ऐलान किया था और यह चीन अर्थव्यवस्था के संकट का दायरा बढ़ने के संकेत देता है। रिअल इस्टेट के संकट की वजह से चीन के बैंक और वित्तीय संस्था दिवालिया हुए हैं और इसका सीधा असर चीन की अर्थव्यवस्था पर हो रहा हैं।

ऐसे में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीनी अर्थव्यवस्था को ‘टाईम बम’  कहा था। चीन में बेरोजगारी विक्रमी स्तर पर पहुंची हैं और इसके आर्थिक विकास की गति भी धीमी होने का दावा बायडेन ने किया था। ऐसे में चीन में निवृत्त हुए कर्मचारियों की संख्या सक्रिय कर्मचारियों की संख्या से अधिक होने की याद भी बायडेन ने ताज़ी की थी। जून महीने में चीन के शहरी इलाकों में बेरोजगारी की मात्रा ५.२ प्रतिशत थी, वहीं जुलाई महीने में बढ़कर ५.३ प्रतिशत हुई। यह सामने आते ही बौखलाए चीन ने यह दावा किया कि, बेरोजगारी से संबंधित काफी जानकारी खो गई हैं र बेरोजगारी की मात्रा के आंकड़े अगली सूचना प्राप्त होने तक जारी नहीं होगी।

चीन में बेरोजगारी बेकाबू होने का दावा किया जा रहा है। महंगाई बढ़ रही हैं और इसे काबू करना चीनी कम्युनिस्ट हुकूमत के लिए चुनौती साबित हो रही है। राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग की आर्थिक नीति नाकाम हुई है और चीन में आर्थिक मंदी का चक्र गती पकड़ रहा है। चीनी अर्थव्यवस्था को पहुंच रहा नुकसान अब मंदी में तब्दील हो सकता हैं, ऐसी ड़र आर्थिक विशेषज्ञ एवं विश्लेषकों ने व्यक्त किया था। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी राजकोष मंत्री ने चीन की आर्थिक मंदी पर अमरीकी अर्थव्यवस्था का संकट निर्भर होने की अहम चेतावनी दी  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.