विश्व की ईंधनविषयक क्षमता खत्म हो रही है – सौदी, युएई के नेताओं का इशारा

world-fuel-capacity-running-out-दुबई – विश्व की हर स्तर की ईंधनविषयक क्षमता खत्म हो रही है। इसे बढाना हो तो इस क्षेत्र में अधिक निवेश की जरुरत होने का इशारा सौदी अरेबिया और युएई के ईंधनमंत्रियों ने दी। इसके अलावा, अमेरिकी सिनेट ने सहमत किए हुए ’नोपेक’ बिल की वजह से ईंधन के दर २०० से ३०० प्रतिशत बढेंगे, ऐसी धमकी युएई के मंत्री ने दी।

रशिया-युक्रेन युद्ध के कारण फिलहाल विश्वभर में ईंधन की मांग बडे पैमाने पर बढी है। इससे पहले कभी भी ऐसी स्थिति निर्माण नहीं हुई थी, ऐसा सौदी के ईंधमंत्री प्रिन्स अब्दुलाज़ीज़ बिन सलमान ने कहा। तो, अंतर्राष्ट्रीय समूदाय से हकीकत का भान रखने का आवाहन प्रिन्स अब्दुलाज़ीज़ ने किया। तो ईंधनविषयक क्षमता खत्म हो रही है तब अंतर्राष्ट्रीय समूदाय को इस क्षेत्र में निवेश बढाना चाहिए, ऐसी उम्मीद युएई के ईंधनमंत्री सुहेल अल मज़रुई ने व्यक्त की।

इसके अलावा, विश्वभर में फैले ईंधन संकट के लिए ’ओपेक’ सदस्य देशों को बेवजह लक्ष्य किया जा रहा है, ऐसी टीका मज़रुई ने की। ’ओपेक और ओपेक प्लस की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला को झटका देने की कोशिश की गई तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईंधन का दर ३०० प्रतिशत बढेंगे। इस स्थिति विश्व में कोई भी सुलझा नहीं सकता’, ऐसा इशारा युएई के ईंधनमंत्री ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.