रशियन ईंधन की कटौती से यूरोप पर मंदी का संकट टूटेगा – आर्थिक विशेषज्ञों का दावा

यूरोप पर मंदीमास्को/ब्रुसेल्स – रशिया से यूरोप की ईंधन सप्लाई रोकने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं और यह बात यूरोप में ईंधन की कीमतों के उछाल का कारण बनेगी। इस वजह से यूरोप में मंदी का खतरा बढ़ सकता है, ऐसा दावा जापान के ‘नोमुरा’ बैंक के आर्थिक विशेषज्ञों ने दिया है। ईंधन की कीमतों के विस्फोट के अलावा अमरीका में घटती माँग और बढ़ती महंगाई के मुद्दे भी यूरोप में मंदी बढ़ाने का कारण बनेंगे, ऐसा नोमुरा के विशेषज्ञ ने कहा है। पिछले हफ्ते में ही यूरोप का हिस्सा होनेवाले ‘युरोझोन’ में महंगाई निदेशांक ने ८.६ प्रतिशत का उच्चांक दर्ज़ किया था।

यूरोप पर मंदीपिछले साल की दूसरी छमाही में कोरोना की महामारी कम होने के दौरान यूरोप में ईंधन की कीमतें बढ़ने लगी थीं। ईंधन की यकायक बढ़ी हुई माँग और सप्लाई चेन में बाधा के कारण कम आपूर्ती से यह उछाल देखा गया था। इसका प्रभाव कम हो रहा था, तभी रशिया-यूक्रेन युद्ध छिड़ गया। इससे यूरोप में ईंधन की कीमतों में उछाल बना रहा। युद्ध की पृष्ठभूमि पर कुछ यूरोपिय देशों ने रशिया से ईंधन खरीदने पर रोक लगायी और कुछ देशों की ईंधन सप्लाई रशिया ने ही रोक दी।

लेकिन, ऐसे में रशियन ईंधन के लिए सक्षम विकल्प खड़ा करने की यूरोप की कोशिश सफल नहीं हुई। अमरीका, खाड़ी एवं अफ्रीकी देशों ने ईंधन सप्लाई बढ़ाई है, लेकिन, इसकी मात्रा रशियन ईंधन की तुलना में ना के बराबर है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कितना भी चिल्लाने के बावजूद यूरोप के सामने फिलहाल रशियन ईंधन के अलावा अन्य विकल्प नहीं है। इस पृष्ठभूमि पर अब रशिया ने भी यूरोप की ईंधन सप्लाई कम कर दी है और इसे रोकने की चेतावनी भी दी है। इस वहज से आनेवाले समय में यूरोपिय देशों को ईंधन की कीमतों के उछाल के साथ ही ईंधन की किल्लत भी नुकसान पहुँचाने की संभावना बनी है।

यूरोप पर मंदीइस वजह से ‘नोमुरा’ का इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है। ‘साल २०२२ के दूसरी छमाही में यूरोप में मंदी की शुरूआत होगी। यह मंदी साल २०२३ की गर्मियों तक जारी रहेगी’, ऐसी चेतावनी नोमुरा के आर्थिक विशेषज्ञ जॉर्ज बकले ने दी है। यूरोप के अलावा अमरीका, कनाड़ा, ब्रिटेन जैसे प्रमुख देशों को भी आर्थिक मंदी नुकसान पहुँचाएगी, इस पर ‘नोमुरा’ की रपट में ध्यान आकर्षित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.