चीन चंद्रमा पर कब्ज़ा करने की तैयारी में – नासा के प्रमुख की चेतावनी

वॉशिंग्टन/बीजिंग – ‘अमरीका और चीन के बीच अब अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए स्पर्धा शुरू हुई है। साल २०३५ तक चीन चंद्रमा पर अपने अड्डे का काम पूरा करेगा और प्रयोग शुरू करेगा। चीन के अड्डे को लेकर अमरीका समेत सबको चिंता सता रही है। चंद्रमा पर उतरने पर चीन अब कहा सकता है कि, चंद्रमा हमारा है और बाकी सारे इससे दूर रहें। चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम सैन्य की स्वरूप का है’, इन शब्दों में अमरिकी अंतरिक्ष संस्था ‘नासा’ के प्रमुख बिल नेल्सन ने चीन के अंतरिक्ष अभियान को लेकर चेतावनी दी।

पिछले साल अमरीका के ‘ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजन्स’ ने चीन की अंतरिक्ष में जारी गतिविधियों की विस्तृत रपट जारी की थी। ‘अंतरिक्ष का सैन्यकीकरण करना ही चीन की पिपल्स लिबरेशन आर्मी की योजना है। अंतरिक्ष से संबंधित प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अमरीका के वर्चस्व को चुनौती देना और अमरीका पर बढ़त पाना चीन की योजना का एक हिस्सा है। साल २०२२ से २०२४ के दौरान चीन पृथ्वी की कक्षा में स्पेस स्टेशन का निर्माण करेगा। इस स्पेस स्टेशन का इस्तेमाल भी अंतरिक्ष के सैन्यकीकरण के लिए और अमरीका का प्रभाव कम करने के लिए हो सकता है’, ऐसी चेतावनी अमरीका की रपट में दी गई थी।

इसके बाद अमरीका की ‘स्पेस फोर्स’ के वरिष्ठ अधिकारी जनरल डेव्हिड थॉम्पसन ने भी चीन को लक्ष्य किया था। चीन हर दिन अंतरिक्ष में मौजूद अमरिकी उपग्रहों को लक्ष्य कर रहा है। अमरिकी उपग्रहों पर हमले करने के लिए जैमर्स, लेज़र्स एवं सायबर हमलों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसा आरोप जनरल डेव्हिड थॉम्पसन ने लगाया था। ‘अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमताओं का विचार करें तो चीन अभी रशिया से काफी आगे निकल चुका है। चीन काफी तेज़ी से अंतरिक्ष में विभिन्न क्षमताओं की यंत्रणा तैनात कर रहा है। इस दशक के अन्त तक चीन अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख सत्ता बना होगा’, ऐसा इशारा जनरल थॉम्पसन ने दिया था।

इस पृष्ठभूमि पर अमरीका की प्रमुख अंतरिक्ष संस्था ‘नासा’ के प्रमुख का बयान ध्यान आकर्षित कर रहा है। जर्मन अखबार ‘बिल्ड’ को दिए गए साक्षात्कार में नेस्लन ने आरोप लगाया है कि, चीन अपने अंतरिक्ष वीरों को दूसरे देश के उपग्रह नष्ट करने का प्रशिक्षण दे रहा है। चंद्रमा के दक्षिण ध्रूव पर पानी मौजूद होने के आसार हैं और चीन भी इसी हिस्से में अपना अभियान चला रहा है, इस पर नासा के प्रमुख ने ध्यान आकर्षित किया।

नेल्सन के आरोपों पर चीन का तीव्र बयान प्राप्त हुआ है। नासा के प्रमुख ने चीन को लेकर किए बयान गैरज़िम्मेदाराना हैं, यह आरोप चीन के विदेश विभाग ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.