रशिया यूरोप की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह से खंडित करेगी – रशियन राष्ट्राध्यक्ष की चेतावनी

मास्को – रशियन ईंधन की कीमतें नियंत्रित करने की कोशिश की गई तो रशिया यूरोप की ईंधन सप्लाई पूरी तरह से खंडि़त कर देगी, ऐसी सख्त चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दी। विश्व के प्रगत देशों के ‘जी७’ गुट ने रशियन ईंधन की कीमतें नियंत्रित करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके बाद यूरोपिय महासंघ ने भी इसका समर्थन किया और जल्द ही इस पर अपनी योजना का ऐलान करने के संकेत दिए हैं। इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने आक्रामक बयान किया है।

रशिया के व्लाडिवोस्तोक शहर में आयोजित ‘ईस्टर्न इकॉनॉमिक फोरम’ में बोलते समय पुतिन ने ईंधन की कीमतें नियंत्रित करने की योजना की कड़ी आलोचना की। कीमतें नियंत्रित करना ईंधन समझौते का उल्लंघन होगा। पश्चिमी देशों ने यह कदम उठाया तो रशिया समझौते का पालन नहीं करेगी। रशिया अपने देश के हित के खिलाफ जानेवाला कोई भी निर्णय नहीं करेगी। कीमतें नियंत्रित करनेवाले देशों को रशिया किसी भी तरह से ईंधन की सप्लाई नहीं करेगी। इसमें कच्चे तेल, ईंधन वायु, कोयला, हीटिंग ऑईल इन सबका समावेश होगा’, ऐसी चेतावनी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दी। एक रशियन लोककथा का ज़िक्र करके आनेवाले समय में यूरोपिय द्वीप ठंड़ से जम जाएगा, यह इशारा भी पुतिन ने दिया।

इसी बीच, पुतिन द्वारा ‘ईस्टर्न इकॉनॉमिक फोरम’ में अमरीका और पश्चिमी देशों की आलोचना पर अमरीका ने बयान दर्ज किया है। अमरीका और पश्चिमी देशों ने रशिया पर लगाए प्रतिबंध असर दिखा रहे हैं और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष विश्व के सामने अलग चित्र दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा अमरिकी विदेश विभाग ने कहा है। अमरीका और मित्रदेशों के निर्णयों की रशिया को काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है, यह दावा भी अमरिकी विदेश विभाग ने किया।

पश्चिमी देश का धनिक वर्ग अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए विरोध कर रहे देशों पर प्रतिबंध लगा रहा है। ऐसे प्रतिबंध लगाकर रशिया को अलगथलग करना मुमकिन नहीं होगा, यह दावा पुतिन ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.