प्रतिबंधों के बावजूद रशिया ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ परियोजना पुरी करेगी – रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का अमरिका को इशारा

मास्को/वॉशिंग्टन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने रशियाजर्मनी की महत्वाकांक्षी नॉर्ड स्ट्रीम २ईंधन परियोजना पर प्रतिबंध लगाए है| पर, इन प्रतिबंधों के बावजूद रशिया यह परियोजना पुरी करेगी, यह इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया| अमरिका के प्रतिबंध शुरू होने के बाद कुछ ही घंटों में एक यूरोपिय कंपनी ने इस परीयोजना से दूर होने का निर्णय किया| इस वजह से इस परियोजना का काम पुरा होने के लिए अब ज्यादा समय की जरूरत लगने की संभावना बनी| इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिका को दी चेतावनी ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित होती है

पिछले हफ्ते में अमरिकी सिनेट में नॉर्ड स्ट्रीम २) परियोजनापर गाए प्रतिबंधों का पस्ताव बहुमत के साथ पारित किया था| इस प्रस्ताव में वर्णित परियोजना में शामिल कंपनियों को इस परियोजना से बाहर निकलने के लिए समय देकर कार्रवाई करने का निर्णय किया था| पर, तय समय में इस परियोजना से पीछे ना हटने पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान किया गया?था| इससे जुडे प्रस्ताव पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने हस्ताक्षर किए| ट्रम्प के हस्ताक्ष होते ही इन कंपनीयों का दिए गए समय की शुरूआत हुई थी| पर, समय होते हुए भी स्वीस कंपनी ऑलसीज्ने नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना से संबंधित सभी काम तुरंत बंद करने का ऐलान किया था|

ऑलसीजकंपनी ने नॉर्ड स्ट्रीम २ईंधन परियोजना के लिए समुद्री क्षेत्र में ईंधन पाइपलाईन बिछाने का काम प्राप्त किया था| यह कंपनी इस क्षेत्र की नामांकित कंपनियों में से एक समझी जाती है| इस वजह से स्वीस कंपनी ने किया पीछे हटने का निर्णय से नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना के काम को कम से कम छह महीने की देरी होने के संकेत सूत्रों ने दिए है|

इसी पृष्ठभूमि पर रशिया में हुई एक बैठक में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अमरिकी प्रतिबंधों पर आलोचना की| इसी बीच उन्होंने अमरिका के प्रतिबंधों की वजह से स्वीस कंपनी ने पीछे हटने का निर्णय किया हो, फिर भी रशिया ईंधन पाईपलाईन का काम करने की क्षमता रखती है, यह चेतावनी भी दी| रशियन कंपनी गाझप्रोमने कुछ वर्ष पहले ईंधन पाइपलाईन बिछाने के लिए आवश्यक जहाज की खरीद की है| यह जहाज नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना के लिए इस्तेमाल होगा, यह संकेत पुतिन ने दिए है|

रशिया के ईंधनमंत्री ने भी पुतिन के बयान की पुष्टी की है और नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना पूरी करने के लिए आवश्यक आर्थिक प्रावधान होने का वादा किया| जर्मनी ने भी अमरिका के प्रतिबंध ठुकराकर नॉर्ड स्ट्रीम २ईंधन परियोजना पुरी करने का वादा किया है| ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’‘ के जरिए रशिया से सीधे जर्मनी में नैसर्गिक गैस की आपुर्ति होगी और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ११ अरब डॉलर्स की लागत आवश्यक होने का अंदाजा है| रशिया और जर्मनी इन दोनों देशों ने यह परियोजना काफी अहम होने की बात समय समय पर रेखांकित की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.