सुएज नहर के करीब रशिया करेगी औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण

दुनिया के सबसे व्यस्त यातायात का केंद्र बने सुएज नहर के करीब औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का ऐलान रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया है। अफ्रीका बैठक के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष अब्देल फताह अल-सीसी के साथ हुई बैठक के बाद रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने यह ऐलान किया। वहीं, इंटरनैशनल नॉर्थ-साउथ ट्रान्सपोर्ट कॉरिडोर’ (आईएनएसटीसी) के तहत अफ्रीकी देशों को रशिया से सीधा जोड़ा जा सकता हैं, यह प्रस्ताव भी पुतिन ने दिया।  

औद्योगिक क्षेत्ररशिया-अफ्रीका बैठक शुरू होने से पहले राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और राष्ट्राध्यक्ष सीसी की बैठक हुई। इस दौरान यूक्रेन युद्ध एवं खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियों पर चर्चा हुई। इसके बाद ही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने सुएज नहर के करीब औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का ऐलान किया। यही समुद्री क्षेत्र यूरोप और खाड़ी देशों को जोड़ता है। इस वजह से वहां औद्योगिक क्षेत्र निर्माण करने का रशिया ने किया ऐलान बड़ी घटना साबित होगी।

इसके अलावा अन्य अफ्रीकी देशों के साथ सहज व्यापार करने के लिए अज़रबैजान, ईरान और भारत की सहायता से विकसित हो रहे ‘आईएनएसटीसी’ में अफ्रीकी देश भी शामिल हो, यह आवाहन रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.