रशिया का ’सरमात’ परमाणु बम ’कॉम्बैट ड्युटी’ के लिए तैनात – रॉस्कॉस्मॉस के प्रमुख युरी बोरिसोव की घोषणा

मॉस्को – रशिया ने अपना सर्वाधिक प्रगत परमाणु बम ’सरमात’ युद्ध मोर्चे पर तैनात किए जाने की घोषणा की है। रशिया की अंतरिक्ष एजेंसी ’रॉस्कॉस्मॉस’ के प्रमुख युरी बोरिसोव ने यह जानकारी दी। २४ घंटे पहले अमेरिका ने रशिया को मात देने के लिए युरोप में अपनी परमाणु क्षमता बढाने का निर्णय लेते हुए ब्रिटन में परमाणु बम तैनात करने के संकेत दिए थे। इसके बाद रशिया द्वारा ’सरमात’ के तैनाती की घोषणा ध्यान आकर्षित करती है। 

’सरमात’छह महीने पहले युक्रेन युद्ध को एक साल पूरा होने की पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने रशिया के परमाणु तत्परता का मुद्दा स्पष्टरूप से प्रस्तुत किया था। ’रशिया अपना न्युक्लियर ट्रायड अधिक मजबूत करने पर जोर देगी। रशिया बहुत जल्द सरमात नामक अंतरखंडीय बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षादल में तैनात करेगी’, ऐसा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने तब कहा था। लगता कि, इसके अनुसार ’सरमात’ की तैनाती की गई है। 

’सरमात’पिछले वर्ष रशिया-युक्रेन संघर्ष को शुरुआत होने पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया के ’न्युक्लियर फोर्सस’ को अलर्ट रहने के आदेश दिए थे। तत्पश्चात पिछले डेढ साल में रशिया ने तीन बार अपने ’न्युक्लियर फोर्सस’ का अभ्यास आयोजित करके दो बार ’सरमात’ नामक प्रगत परमाणु बम की जांच भी की है। इसके बाद अब परमाणु क्षमता वाला ’सरमात’ का समावेश किया गया है।

रशिया-युक्रेन युद्ध के जारी रहते रशिया द्वारा नित्यरूप से अपनी परमाणु क्षमता का उल्लेख करके युक्रेन समेत पश्चिमी राष्ट्रों पर दबाव डालने की कोशिशें की गई थीं। रशिया के परमाणु क्षमता का अहसास वाले अमेरिका एवं युरोपिय देश युक्रेन के संदर्भ में अनेक निर्णय टाले जाने के पीछे रशियन परमाणु तत्परता का मुद्दा टीस मारने वाला साबित हुआ है।

रशिया के इस परमाणु तत्परता को प्रत्युत्तर देने के लिए अमेरिका ने युरोप में अपनी परमाणु तैनाती बढाने के संकेत दिए थे। लगता है कि, ’सरमात’ की तैनाती की घोषणा करके रशिया ने इसका प्रत्युत्तर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.