रशिया ने किया वेनेजुएला समेत लष्करी और आर्थिक सहयोग बढाने का निर्णय

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैराकस: ‘वेनेजुएला का नेतृत्व, सार्वभूमता और अमरिका एवं सहयोगी देशों के प्रतिबंधों के विरोध में हो रहे संघर्ष को रशिया ने डटकर समर्थन प्रदान किया है| यह समर्थन आगे भी बरकरार रहेगा और प्रतिबंधों के बावजूद दोनों देशों ने इसके आगे आर्थिक, व्यापारी और निवेश से संबंधित सहयोग कायर रखने का निर्णय किया है’, इन शब्दों में रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लावरोव्ह ने ने वेनेजुएला समवेत सहयोग बढाने का भरोसा दिलाया|

रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लावरोव्ह रशियन शिष्टमंडल समेत लैटिन अमरिकी देशों की यात्रा कर रहे है| गुरुवार के दिन मेक्सिको को भेट देने के बाद विदेशमंत्री लावरोहव्ह समेत रशियन शिष्टमंडल वेनेजुएला पहुंचा है| शुक्रवार के दिन रशियन विदेशमंत्री ने वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो से भेंट की| इस दौरान उन्हों ने दोनों देशों के बीच सहयोग बरकरार रखने के संकेत दिए|

रशिया पिछले दो दशकों से लगातार वेनेजुएला को आर्थिक सहायता प्रदान करती रही है| पिछले १३ वर्षों में रशिया ने इस देश को लगभग १७ अरब डालर्स से भी अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की है| इसके अलावा रशिया ने वेनेजुएला की लष्करी एवं तकनीकी क्षेत्र में भी बडी मात्रा में सहायता की है| रशिया के सैनिक भी वेनेजुएला में तैनात है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रशिया ने लगातार वेनेजुएला का समर्थन किया है, यह बात पिछले कुछ वर्षों से लगातार स्पष्ट हुई है|

पर, रशिया से वेनेजुएला की मदुरो हुकूमत को हो रही सहायता पर अमरिका ने कडी आपत्ति जताई है| दो दिन पहले ही वेनेजुएला में अमरिका के विशेष प्रतिनिधि एलिऑट अब्राम्स ने इस पर चेतावनी भी दी थी| ‘वेनेजुएला की मदुरो हुकूमत को प्रदान हो रही आर्थिक सहायता नुकसान करनेवाली है, यह एहसास जल्द ही रशिया को होगा| मदुरो को समर्थन प्रदान करके वह लाभ उठा रहे है, उन सभी लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है| और इसकी गंभीरता जल्द ही सबको ज्ञात होगी, इन शब्दों में अब्राम्स ने चेतावनी दी|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने भी रशिया को लगातार इशारें दिए है| पिछले हफ्ते में अमरिका ने मदुरो हुकूमत के विरोध में प्रतिबंध अधिक सख्त करने के संकेत दिए थे| वेनेजुलएला के विरोध में लष्करी कार्रवाई का विकल्प तैयार होने का दावा भी अमरिका के सदर्न कमांड के अफसर ने किया था| ‘यूएसएस डेट्रॉईट’ इस प्रगत अमरिकी युद्धपोत ने हाल ही में वेनेजुएला के समुद्री सीमा से नजदिकी क्षेत्र में गश्त की थी|

इस पृष्ठभूमि पर रशियन विदेशमंत्री ने वेनेजुएला की यात्रा करके सहयोग प्रदान करने का किया वादा अहमियत रखता है| रशिया के साथ चीन और क्युबा भी वेनेजुएला की मदुरो हुकूमत की सहायता कर रहे है| पर, रशिया का समर्थन वेनेजुएला के नजरिए से अहम है| कुछ महीनें पहले मदुरो हुकूमत ने देश के सोना और ईंधन क्षेत्र समेत एक द्विप रशिया के हाथ देने की खबरें भी प्रसिद्ध हुई थी| इसी बीच वेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष और तानाशाह मदुरो मई महीने में रशिया की यात्रा करेंगे, यह संकेत भी दिए गए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.