रशिया परमाणु युद्ध में जीत नहीं सकती – नाटो प्रमुख की चेतावनी

मास्को/किव – रशिया ने परमाणु हथियारों पर किए बयान काफी खतरनाक और गैरज़िम्मेदाराना हैं और रशिया परमाणु युद्ध कभी जीत नहीं सकती, ऐसी चेतावनी नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने दी। साथ ही रशिया का अतिरिक्त सेना तैनाती का ऐलान यूक्रेन सीमा पर कोई भूल ना होने के लिए रखा गया ध्यान है, ऐसा दावा भी उन्होंने किया। इसी बीच रशिया ने परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया तो अमरीका रशिया के खिलाफ जोरादार हमले करेगी, ऐसा इशारा पूर्व सेना अधिकारी बेन हॉजेस ने दिया।

‘पश्चिमी देश रशिया को न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी दे रहे हैं। लेकिन, यह साज़िश उन्हीं को नुकसान पहुँचा सकती है, यह उन्हें ध्यान में रखना चाहिए। यदि, रशिया की संप्रभुता को चुनौती दी जाती है तो देश और जनता की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों का इस्तेमाल किया जाऐगा। हम हवा में बात नहीं कर रहे हैं, इसका अहसास पश्चिमी देशों रखना होगा’, इन शब्दों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी थी। इस दौरान रशिया के पास नाटो सदस्य देशों से अधिक प्रगत परमाणु हथियार होने का बयान पुतिन ने किया था।

पुतिन के बयान पर अंतरराष्ट्रीय समूदाय बयान दर्ज़ कर रहा है और अमरीका एवं ब्रिटेन को रशिया की धमकी गंभीरता से लेनी होगी, यह इशारा भी दिया है। नाटो प्रमुख ने यही बात दोहराकर रशिया परमाणु युद्ध में जीत नहीं सकती, यह दावा किया। परमाणु युद्ध कभी भी लड़ा नहीं जा सकता और इसमें किसी की जीत नहीं हो सकती, इसका अहसास रशियन राष्ट्राध्यक्ष को है, ऐसा भी नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने कहा। तथा नाटो को रशिया की परमाणु गतिविधियों में ज्यादा बदलाव होता दिखाई नहीं दिया है, यह भी उन्होंने दर्ज़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.