‘डीप स्पेस’ की स्पर्धा में रशिया भी शामिल – रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख ने किया दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को – अतंरिक्ष में अधिक से अधिक दूरी पर संशोधन करने की स्पर्धा तीव्र हुई है और इसमें रशिया भी शामिल हुआ है, यह दावा रशियन अतंरिक्ष संस्था के प्रमुख ने किया है| इस नई अंतरिक्ष स्पर्धा के लिए मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने के लिए बनाई जा रही परियोजना के साथ ‘डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन’ का समावेश है, ऐसा रशियन अंतरिक्ष संस्था ‘रॉस्कॉस्मॉस’ के प्रमुख दिमित्रि रोगझिन इन्होंने कहा है| कुछ दिन पहले ही रशिया ने अमरिका अतंरिक्ष स्पर्धा तीव्र करने का आरोप किया था|

‘रशिया अब अंतरिक्ष क्षेत्र के कुछ प्रमुख देशों के साथ अंतरिक्ष स्पर्धा के नए स्तर में प्रवेश कर रही है| इस स्पर्धा में मनुष्य को अंतरिक्ष में भेजने के लिए शुरू गतिविधियों के साथ ही अंतरिक्ष में अधिक से अधिक दूरी पर संशोधन करने के लिए बनाई जा रहे मुहीम भी शामिल है’, इन शब्दों में रोगोझिन इन्होंने नई अंतरिक्ष स्पर्धा का जिक्र किया| साथ ही रशिया अपनी महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मुहीमों के लिए ‘अंगारा-ए५’ यह ‘स्पेस राकेट’ विकसित कर रहा है, यह जानकारी भी उन्होंने दी|

रशिया ने पिछले वर्ष में अतंरिक्ष क्षेत्र की गतिविधियों को गति बढाने के संकेत दिए है| इसी में चांद की मुहीम का समावेश है और वर्ष २०३० तक चांद पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की परियोजना भी बनाई गई है| साथ ही चांद पर स्वतंत्र और हमेशा के लिए केंद्र विकसित करने की योजना पर भी विचार हो रहा है और वहां पर ‘रोबोटस्’ की तैनाती होगी, यह संभावना रोगोझिन इन्होंने पिछले वर्ष व्यक्त की थी|

रशिया के साथ चीन भी अंतरिक्ष क्षेत्र में आक्रामकता से कदम आगे बढा रहा है और इसके लिए रशिया का सहयोग प्राप्त कर रहा है| चीन और रशिया ने अंतरिक्ष क्षेत्र का लष्करीकरण किया है और इन दोनों से अमरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहा है, यह चेतावनी अमरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटॅगॉन’ ने पिछले महीने में दिया था| चीन और रशिया की गतिविधियों को जवाब देने के लिए अमरिका ने ‘स्पेस बेस्ड् मिसाइल डिफेन्स’ यंत्रणा का निर्माण करने का ऐलान किया था| साथ ही अगले छह महीनों में ‘न्यूट्रल पार्टिकल बिम’ का परीक्षण करने का समाचार भी सामने आया था|

अमरिका की इन गतिविधियों पर रशिया और चीन ने जोरदार आलोचना की थी| रशिया ने अमरिका पर अतंरिक्ष में शस्त्रस्पर्धा शुरू करने का आरोप किया था| वही, चीन ने अमरिका के डर से चीन अंतरिक्ष से कदम पीछे नही लेगा, यह इशारा दिया था| इन गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर रशिया ने जाहीर तौर पर अंतरिक्ष स्पर्धा का जिक्र करके इस स्पर्धा में शामिल होने का ऐलान करना ध्यान आकर्षित करता है| इसके साथ ही रशिया ने ‘डीप स्पेस’ के बारे में किया वक्तव्य भी अहम माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.