राष्ट्राध्यक्ष बायडेन अमरीका को यूक्रेन युद्ध में धकेल रही हैं – अमरीका के विपक्षी नेताओं का आरोप

वॉशिंग्टन – ‘रशिया विरोधी युद्ध में यूक्रेन कभी का हार गया हैं। अमरिकी विदेश मंत्रालय ने अपनी नीति के तहत यूक्रेन युद्ध भड़काया। इसमें हजारों यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं। यूक्रेन के साथ ही बायडेन प्रशासन भी यह युद्ध हार चुका है। फिर भी बायडेन प्रशासन रशिया को इस युद्ध में पराजित करने सपने देखने का पागलपन कर रहा हैं। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इस युद्ध को रोककर अमरीका की अंदरुनि समस्याओं पर ध्यान देना होगा’, ऐसा प्रहार अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावी उम्मीदवार रॉबर्ट एफ.केनेडी ज्युनिअर ने किया है। पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने भी बायडेन पर यही आरोप लगा है कि, वह अमरीका को यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे हैं।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने पूर्व यूरोप में तीन हज़ार अमरिकी सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का यह निर्णय बड़ा घातक साबित होगा, ऐसी चेतावनियां अमरीका के अन्य नेता दे रहे हैं। साथ ही यूक्रेन युद्ध में रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतन की हार होने का बायडेन ने किया दावा भी अमरीका के विपक्षी नेताओं ने खारिज किया है। यूक्रेन युद्ध में रशिया को पराजित करने के सपने पूरे नहीं होने वाले। फिर भी बायडेन तीन हज़ार अमरिकी सैनिकों की तैनाती करके यूक्रेन युद्ध में अमरीका को उतारने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसी आलोचना रॉबर्ट एफ.केनेडी ज्यु. ने की।

वहीं, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने कड़ी आलोचना करते हुए यह कहा है कि, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के विमान ‘एअरफोर्स वन’ की सीड़ियां भी ठिक से चढ़ने में दिक्कत का सामना कर रहे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन तीसरें विश्व युद्ध को भड़काने के वजह बनने वाले निर्णय कर रहे हैं। यूक्रेन युद्ध मात्र २४ घंटे में रोका जा सकता है। लेकिन, ऐसा करने के बजाय राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने पूर्व यूरोप में तीन हजार सैनिक तैनात करके अमरीका और रशिया का युद्ध भड़काने की गतिविधियां शुरू की हैं, यह चिंता भी ट्रम्प ने व्यक्त की। इस युद्ध में यूक्रेन ने पहले ही अपने हज़ारों नागरिकों को खोया हैं। अब यूक्रेन के लिए अपने सैनिकों की बलि चढाने की तैयारी बायडेन प्रशासन ने की है। लेकिन, अपने बच्चों की यूक्रेन युद्ध में बलि चढ़े, इससे कोई भी अमरिकी माता-पिता सहमत नहीं होगा, यह कहकर ट्रम्प ने बायडेन पर जोरदार हमला किया।

इसी बीच, वर्ष २०१४ में रशिया ने यूक्रेन पर हमला करके क्रिमिया पर कब्ज़ा किया और उसके बाद पहली बार अमरिकी सैनिक इतनी बड़ी संख्या में पूर्व यूरोप के क्षेत्र में तैनात हो रहे हैं। यह तैनाती पूर्व यूरोप के देशों की रशिया से रक्षा करने के लिए होने की बात अमरीका और नाटो कह रहे हैं। लेकिन, इसके परिणाम गंभीर होंगे, ऐसी चेतावनी रशिया ने दी है। अमरीका ने यूक्रेन युद्ध में उतरने की तैयारी जुटाई है और इस वजह से अमरीका-रशिया युद्ध छिड़ जाएगा, ऐसा इशारा रशियन नेता दे रहे है। यह युद्ध आगे सर्वसंहारक परमाणु युद्ध में तब्दिल हो जाएगा और इसमें किसी की भी जीत नहीं होगी, यह चेतावनी रशिया बार बार दे रही हैं।

अमरीका में भी अब राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अपनाई नीति के विरोध में प्रतिक्रियाएं सामने आने लगे हैं और राष्ट्राध्यक्ष पद के उम्मीदवार बायडेन की नीति पर सवाल करने लगे हैं। साथ ही राष्ट्राध्यक्ष   बायडेन  की लोकप्रियता निचले स्तर पर जा पहुंची हैं और अधिकांश अमरिकी नागरिक बायडेन ने अपनाई नीति से सहमत ना होने के रपट लगातार प्रसिद्ध हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.