चीन के ‘वुहान व्हायरस’ के चपेट में २०० से भी अधिक लोग होने की बात चीन की यंत्रणा ने स्वीकारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – चीन में देखे गए ‘वुहान व्हायरस’ का दायरा धीरे धीरे बढ रहा है| चीन की सरकार ने भी इस विषाणु की बाधा हुए लोगों की संख्या में बढोतरी होने की बात स्वीकारी है| पिछले हफ्ते के अंत तक चीन इस नए विषाणु से पीडित मरिज सीर्फ वुहान शहर में ही होने की बात कहकर इन मरिजों की संख्या करीबन ५० तक होने का दावा कर रहा था| पर, अंतरराष्ट्रीय स्तर से बनें दबाव के कारण चीन को इस बिमारी का दायरा बढने की बात स्वीकार करनी पडी है और इस बिमारी के चपेट में फंसे लोगों की संख्या २०० से भी अधिक होने की बात चीन ने स्वीकार की है|

पीछले महीने में चीन के वुहान शहर में न्युमेनिया के अज्ञात विषाणु से बिमारी फैलने की बात स्पष्ट हुई थी| इस विषाणु का मुल क्या है एवं इससे संबंधित अधिक जानकारी सामने नही आ रही थी| इस कारण एशियाई देशों में घबराहट का माहौल बना था| चीन की यंत्रणा ने इस विषाणु से संबंधित जानकारी छिपाने की कोशिश करने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे नाराजगी जताई जा रही थी| जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने चीन सरकार को पुरी जानकारी प्रदान करने के लिए निवेदन किया था|

इसी बीच चीन के पडोसी जापान, थायलैंड, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में भी इस विषाणु के मरीज देखे जाने से सनसनी फैली थी| इस मामेल में दबाव बढने से आखिर में चीन ने इश विषाणु की बिमारी का दायरा बढने की बात स्वीकार की है| इन मरिजों की संख्या २०० से अधिक होे की बात कहकर वुहान के अलावा राजधानी बीजिंग एवं शेन्झेन में ऐसे मरिज देखे जाने की जानकारी साझा की|

कुछ महीने पहले नीजि गुटों ने और वैज्ञानिकों ने इस विषाणु से पीडित लोगों की संख्या कई गुना अधिक होने का दावा किया था| वैज्ञानिकों के एक गुट ने इस विषय पर पुरा ब्यौरा जारी किया है और इसमें वुहान व्हायरस के चपेट में आए मरिजों की संख्या १,७०० से भी अधिक होने की बात कही थी|

वुहान शहर के ‘सीफूड मार्केट’ के क्षेत्र से यह बिमारी फैलना शुरू हुआ है, ऐसी जानकारी प्राथमिक स्तर की जांच से प्राप्त हुई है| इस विषाणु की पुरी जानकारी अभी प्राप्त नही हुई हो पर जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने इस ‘नॉव्हेल कोरोनाव्हायरस’ (२०१९-एनसीओव्ही) नाम दिया है| यह विषाणु इससे पहले चीन में देखे गए ‘सार्स’ के विषाणु का हिस्सा होगा, यह आशंका भी जताई गई है|

अमरिका और भारत इन दो प्रमुख देशों ने भी चीन के ‘वुहान व्हायरस’ को लेकर अपने नागरिकों को अलर्ट किया है| जापान के साथ सिंगापूर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, तैवान, इंडोनेशिया और थायलैंड ने इस बिमारी के पृष्ठभूमि पर तेजी के साथ प्रावधान करना शुरू किया है| इन देशों ने चीन से पहुंच रहे सभी यात्रियों की जांच करने के लिए हवाई अड्डे पर स्वतंत्र यंत्रणा स्थापित की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.