‘वुहान व्हायरस’ के कारण चीन ने किया १४ शहरों में ‘लॉकडाउन’

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग/वुहान: पिछले चार हफ्तों से चीन के साथ दुनिया भर में डर का माहौल तैयार करनेवाली ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी से अबतक २६ लोगों की मौत हुई है| सीर्फ चीन में ही ‘वुहान व्हायरस’ की चपेट में आए मरिजों की संख्या ८३० तक जा चुकी है| चीन के अलावा आठ देशों में ‘वुहान व्हायरस’ के ८५० से भी अधिक मरिज देखे गए है| चीन में फैले इस बिमारी का दायरा काफी तेजी से बढ रहा है और ‘वुहान व्हायरस’ को रोकने के लिए सरकार ने ‘हुबेई’ और ‘हेबेई’ प्रांत के १४ शहरों को ‘लॉकडाउन’ किया है| इस निर्णय से इन शहरों में रह रहे चार करोड से भी अधिक लोगों की मुश्किल हो रही है|

चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी ‘वुहान’ में इस नई बिमारी के जडें पायी गई थी| ‘वुहान’ की जनसंख्या एक करोड से भी अधिक है और इस में विदेश लोगों की भी मौजुदगी होने से यह बिमारी काफी तेजी के साथ फैल रही है और चीन सरकार इतना कडा निर्णय करने के लिए विवश हुई है| चीन में फरवरी के शुरू में चिनी नए वर्ष का उत्हास बना रहता है| इसी दौरान ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी ने सनसनी फैलानी शुरू करने से चीन की जनता के मन में काफी खलबली है|

मंगलवार के दिन चीन की हुकूमत ने वुहान और पडोस के हुआनगैंग शहर में लॉकडाउन करनेका निर्णय किया था| पर, यह बिमारी इन शहरों के बाहर भी फैलने की बात सामने आने से अब चीन ने बडी मात्रा में मुहीम शुरू की है| इस मुहीम के तहेत हेबेई और हुबेई प्रांतों के साथ अन्य प्रांत के करीबन १४ शहरों में लॉकडाउन शुरू किया गया है| शहर के नागरिकों को किसी भी रास्ते से बाहर निकलने से मनाई की गई है| इस निर्णय से शहर के ४.१० करोड लोगों को झटका लगा है| इनमें हजारों विदेशी पर्यटक एवं अन्य नागरिक भी फंसे है|

देश के १४ शहरों में लॉकडाउन का ऐलान करने के साथ ही बीजिंग एवं शांघाय के अहम पर्यटन स्थल अनिश्‍चित समय के लिए बंद रखने का ऐलान भी किया गया है| इसमें चीन के लोकप्रिय ‘द ग्रेट वॉल’ को भी बंद करने का निर्णय हुआ है| चीन के कई शहरों में लष्करी दलों को भी तैनात किया गया है और स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों में हजारों प्रसिक्षित कर्मचारियों के जरिए व्यापक जांच शुरू की गई है| चीन में नए वर्ष के अवसर पर आयोजित किए गए अधिकांश बडे कार्यक्रम भी रद्द करने की जानकारी सरकार ने साझा की है|

चीन के अलावा दुनिया के कई देशों में वुहान व्हायरस की बिमारी रोकने के लिए कडी कोशिश शुरू हो रही है| चीन के अलावा दुनिया के आठ देशों में वुहान व्हायरस के मरिज देखे गए है और इन देशों में अमरिका, जापान, तैवान, दक्षिण कोरिया, भारत, थायलैंड, वियतनाम और सिंगापूर का समावेश है| इसके अलावा ब्रिटेन और कनाडा में वुहान व्हायरस के संदिग्ध मरिजों की जांच जारी होने की बात सूत्रों ने साझा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.