चीन समेत १७ देश ‘वुहान व्हायरस’ के चपेट में

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग/वुहान: ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने चीन में फैल रहे ‘वुहान व्हायरस’ का विषाणु लैब में स्वतंत्र तरिके से तैयार करने में कामयाबी मिलने का ऐलान किया| इस से जुडी जानकारी वैश्‍विक आरोग्य संगठन समेत अन्य देशों को प्रदान होगी और ‘वुहान व्हायरस’ की लस दो महीनों में तैयार होगी, यह संकेत भी दिए गए है| पिछले वर्ष के अंत में चीन में देखी गई वुहान व्हायरस की बिमारी अबतक दुनिया के १७ देशों में फैल चुकी है| खाडी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमिरात में भी वुहान व्हायरस के मरीज देखे जाने की जानकारी सामने आ रही है|

पिछले कुछ दिनों में वुहान व्हायरस की बिमारी चीन समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में तेजी से फैलती दिख रही है| हाल ही में इस बिमारी से जान खोनेवाले लोगों की संख्या १३२ तक पहुंच चुकी है| वुहान व्हायरस के मरिजों की संख्या छह हजार हो चुकी है| हर दिन नए नए देश में वुहान व्हायरस के मरिज देखे जा रहे है| जल्द ही यह बिमारी ग्लोबल हेल्थ इमर्जन्सी घोषित करने के संकेत प्राप्त हो रहे है| इससे पहले अफ्रीका के ‘एबोला’ की बिमारी जागतिक आरोग्य संगठन ने ‘ग्लोबल हेल्थ इमर्जन्सी’ घोषित की थी|

चीन के अलावा हॉंगकॉंग, जापान, दक्षिण कोरिया, तैवान, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापूर, मलेशियाथायलैंड, श्रीलंका, नेपाल, फ्रान्स, जर्मनी, अमरिका, कनाडा और यूएई में वुहान व्हायरस के मरिज देखे गए है| साथ ही भारत, ब्रिटेन जैसे देशों में संदिग्ध मरिजों की जांच शुरू होने की जानकारी स्थानिय सूत्रों ने दी| वुहान व्हायरस की बिमारी के चपेट में फंसे देशों की एवं मरिजों की संख्या बढने की पृष्ठभूमि पर वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन जल्द ही एक बैठक बुलाएगी, ऐसे संकेत सूत्रों ने दिए है|

इसी बीच चीन ने वुहान शहर में वुहान व्हायरस’ की बिमारी का मुकाबला करने के लिए एक हजार मरिजों को इलाज देने की क्षमता का एक स्वतंत्र अस्पताल शुरू किया है| शहर की एक खाली जगह बिल्डींग में सभी स्वास्थ्य संबंधी तकनीक उपलब्ध कराई गई है और कुछ ही दिनों में इस अस्पताल का निर्माण होने की जानकारी चीन ने दी है| जल्द ही शहर के अन्य अस्पतालों में दाखिल ‘वुहान व्हायरस’ के मरिज इस नए अस्पताल में भरती किए जाएंगे, यह भी कहा जा रहा है| फिलहाल चीन के लगभग १० शहरों में वुहान व्हायरस के ५,९०० से भी अधिक मरिज होने का दावा किया जा रहा है|

इसी बीच जर्मनी में ‘वुहान व्हायरस’ की बाधा एक व्यक्ति से दुसरें व्यक्ति को होने का मामला सामने आने की जानकारी प्राप्त हुई है| मनुष्य में इस तरह से संसर्ग होने की यह पहली घटना होने की बात कही जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.