‘वुहान व्हायरस’ से मुकाबला करने के लिए चीन के १९ से भी अधिक राज्यों में ‘शटडाउन’

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग: वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन ने वुहान कोरोनाव्हायरसकी बिमारी ग्लोबल इमर्जन्सीहोने का ऐलान करने के बाद चीन की हुकूमत ने देश के १९ राज्यों में शटडाउनका ऐलान किया है| ‘वुहान कोरोना व्हायरसकी बिमारी से चीन में अबतक २५९ लोगों की मौत हुई है और करीबन १२ हजार लोग इस बिमारी के चपेट में होने की जानकारी साझा की गई है| साथ ही दुनिया में २० से भी अधिक देशों में वुहान कोरोना व्हायरसकी बिमारी फैल चुकी है और अमरिका ने अपने नागरिकों को चीन की यात्रा करने से बचने की स्पष्ट वॉर्निंगदेने की बात भी सामने आयी है|

वर्ष २०१९ के आखीर में चीन में वुहान कोरोना व्हायरसकी बिमारी फैलनी शुरू हुई और अबतक इस बिमारी ने चीन को चपेट में लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है| करीबन एक महीना अलग अलग यंत्रणा सक्रिय करने के बावजूद चीन को इस बिमारी को नियंत्रण में रखना संभव नही हुआ है और अब करोडों लोगों के सामने घर में रहने के अलावा अन्य विकल्प नही बचा है| चीन की हुकूमत ने चोंगकिंग, हेबेई, फुजिआन, ग्वांगडॉंग समेत कुल १९ प्रांतों में शटडाउनशुरू किया है|

विदेशी कंपनियों ने भी चीन के इस शटडाउन पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और इसी बीच गुगल, एपल जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने चीन के अपने दफ्तर एक हफ्ते के लिए बंद रखने का निर्णय किया है| चीन की कुछ कंपनियों ने भी कुछ हिस्सों के अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने के आदेश जारी किए है|

वुहान कोरोना व्हायरसकी बिमारी का चीन की अर्थव्यवस्था काफी बडा झटका लगने के संकेत प्राप्त हो रहे है| अमरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन समेत एशिया के कई देशों ने चीन से हवाई संपर्क रखनेवाली विमान सेवा पुरी तरह से बंद की है| कुछ देशों ने चीन में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने की शुरूआत की है| इन नागरिकों को पुरी तरह से अलग रखकर उनकी जांच की जाएगी|

अमरिका ने देश के कुछ हिस्सों में पल्बिक इमर्जन्सीका ऐलान किया है और चीन की यात्रा करने से दूर रहने के लिए नागरिकों को कहा है| अमरिका के इस आदेश पर चीन ने नाराजगी जताई है और यह डर का माहौल तैयार करने की कोशिश है, यह आरोप भी रखा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.