‘वुहान व्हायरस’ को रोकने के लिए चीन ने सेना को उतारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग/वुहान – चीन के हर एक प्रांत में फैल चुके घातक ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी को रोकने के लिए चीन ने अब सेना की सहायता लेने का निर्णय किया है| चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी को रोकने के लिए सेना उतारने के आदेश जारी किए है और वुहान समेत अलग अलग क्षेत्रों में सेना की तैनाती तेजी के साथ होने की बात सामने आ रही है| इसी बीच चीन के ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी और फैले ना इस लिए रशिया ने चीन से सटी अपनी सीमा बंद करने का ऐलान किया है|

चीन में गुरूवार तक ही करीबन ७,७०० लोग वुहान व्हायरस की चपेट में आने की जानकारी सामने आयी है| ‘वुहान व्हायरस’ के कारण अबतक १७० लोगों की मौत हुई है| साथ ही इस बिमारी का फैलाव हुए देशों में अब भारत और फिलिपाईन्स का भी समावेश हुआ है और अफ्रीका में कुछ संदिग्ध मरिजों की जांच शुरू होने की बात कही जा रही है|

‘वुहान व्हायरस’ के बिमारी के चपेट में फंसे देशों की एवं मरिजों की संख्या लगातार बढ रही है इस पृष्ठभूमि पर जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार के दिन बैठक आयोजित की| साथ ही चीन ने ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी रोकने के लिए और भी आक्रामक गतिविधियां शुरू की है| कुछ दिन पहले चीन के प्रधानमंत्री ली केकिआंग ने वुहान को भेंट देकर सुविधाओं का परिक्षण किया था|

इसके बाद अब राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने इस बिमारी का मुद्दा काफी गंभीरता से उठाया है और इस बिमारी का सामना करने के लिए सेना को उतारा है| चीन के अलग अलग हिस्सों में सेना की तैनाती शुरू होने का दावा भी सूत्रों ने किया| चीन ने वुहान शहर में ‘वुहान व्हायरस’ का सामना करने के लिए एक हजार मरिजों को इलाज करने की क्षमता का अलग अस्पताल भी शुरू किया है|

चीन के अलावा हॉंगकॉंग, जापान, दक्षिण कोरिया समेत लगभग २० देशों में वुहान व्हायरस के मरिज देखे गए है| इनमें अब भारत और फिलिपाईन्स का भी समावेश होने की बात स्पष्ट हुई है| हर दिन नए देश में ‘वुहान व्हायरस’ के मरिज का देखा जाना शुरू होने से जल्द ही इस बिमारी को ‘ग्लोबल हेल्थ इमर्जन्सी’ घोषित करने के संकेत भी प्राप्त हो रहे है|

इसी बीच चीन के पडोसी रशिया ने ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी रोकने के लिए चीन से जुडी सीमा बंद करने का निर्णय किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.