वुहान व्हायरस की चपेट में १०६ लोगों की मौत – चीन में देखे गए ४.५ हजार मरीज

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग – चीन समेत दुनिया भर में फैल रहे वुहान व्हायरस की बिमारी ने अबतक १०६ लोगों की बलि ली है वही ९७६ लोगों की स्थिति गंभीर है| इसके अलावा इस बिमारी के चपेट में कुल ,५७७ लोग होने की जानकारी सामने रही है| प्राथमिक स्थिति में जानलेवा साबित हुआ वुहान व्हायरससार्ससे भी अधिक तेजी से फैल रहा है, यह इसारा चीन के वरिष्ठ अफसर ने दिया है| अकेले वुहान शहर में ही इस बिमारी के चपेट में एक हजार मरीज होंगे, यह संभावना भी इस अफसर ने जताई है|

वुहान शहर में इस व्हायरस के सबसे अधिक मरीज देखें जाने से इसी शहर में स्वतंत्र अस्पताल का निर्माण करने की गतिविधियां शुरू है| इस अस्पताल में वुहान व्हायरस के मरीजों पर इलाज होंगें, यह जानकारी शहर के मेहर झाउ शियानवान ने दी| इस व्हायरस का संक्रमण होने की संभावना अधिक होने से यह निर्णय किया है, यह भी इस अफसर ने स्पष्ट किया| फिलहाल चीन के हुबेई प्रांत में इस व्हायरस के सबसे अधिक मरीज देखे गए है|

 

चीन के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गाओ फू ने इस व्हायरस की तुलना सार्स से की| वर्ष २००३ में फैली सार्स की बिमारी में ७७४ लोगों की मौत हुई थी| वही आठ हजार से भी अधिक लोग इसके चपेट में थे| बिमारी से हो रही मौत के आंकडे देखें तो वुहान व्हायरस सार्स इतना खतरनाक नही दिखेगा| पर, प्राथमिक स्तर पर ही वुहान व्हायरस सार्स से भी अधिक जानलेवा साबित हो रहा है| इस वजह से यह व्हायरस सार्स से भी अधिक घातक साबित होता है’, यह दावा फू ने किया|

वुहान व्हायरस का फैलना रोकने के लिए दुनिया भर के सभी देशों ने अलर्ट जारी किया है| हॉंगकॉंग ने चीन से यात्रा करनेवाली ट्रेन्स फिलाहल बंद करने का ऐलान किया है| हॉंगकॉंग की चिफ एक्झिक्युटिव्ह कैरी लैम ने यह आदेश जारी किए| वही, जापान, दक्षिण कोरिया इन चीन के पडोसी देशों ने चीन में स्थित अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए स्वतंत्र विमान का प्रावधान किया है| अमरिका के विदेश विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को चीन की यात्रा करने पर दुबारा सोचना की सूचना की है| पिछले हफ्ते में अमरिका ने वुहान से अपने अधिकारी और कर्मचारियों को स्वदेश बुलाया था| कनाडा ने भी चीन से अलग अलग रास्तों से पहुंच रहे यात्रियों की कडी वैद्यकिय जांच शुरू की है| श्रीलंका, फिलिपाईन्स ने चीन से पहुंच रहे लोगों को व्हिसा देना बंद किया है|

इसी बीच वुहान व्हायरस पर अधिक रिसर्च करने के लिए जागतिक स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओहू) ने अपना दल चीन भेजा है| इस जांच के बाद ही इस व्हायरस संबंधी अगला ऐलान करने की बातहूने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.