पाकिस्तान के संबंधी भारत की भूमिका नकारात्मक – पाकिस्तान के विदेश सचिव की टिप्पणी

इस्लामाबाद – भारत आक्रामकता से पाकिस्तान के साथ बैर बढ़ा रहा है| भारत के इस नकारात्मक भूमिका की वजह से दोनों देशों में संबंध सुधारना असंभव बना है, ऐसी आलोचना पाकिस्तान के विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने की है| तथा भारत सुरक्षा पर कर रहे भारी खर्च पर भी जंजुआ ने प्रश्न उपस्थित किया है और इसकी वजह से दक्षिण आशिया में शांति को खतरा निर्माण होने का आरोप जंजुआ ने किया है| तथा भारत को शस्त्रास्त्र प्रदान करनेवाले अमरिका एवं रशिया पर भी पाकिस्तान के विदेश सचिव ने आलोचना की है|

‘कनफ्लिक्ट एंड कोऑपरेशन इन साउथ एशिया: रोल ऑफ अ मेजर पावर्स’ इस विषय पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया था| इस दौरान बोलते हुए पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारत नकारात्मक भूमिका स्वीकार रहा है, ऐसी टिप्पणी लगाई है| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान ने भारत चर्चा के लिए एक कदम आगे आता है तो हम दो कदम आगे जाएंगे, ऐसा कहा था| उसकी याद विदेश सचिव जंजुआ ने दिलाई है तथा पाकिस्तान ने भारत के सिख धर्मियों के लिए कर्तारपुर कॉरिडोर खुला किया है एवं अपनी सद्भावना व्यक्त की है, इसकी तरफ जंजुआ ने ध्यान केंद्रित किया है|

पाकिस्तान से इस स्वरूप की सहयोग की भूमिका स्वीकार की जा रही है, पर भारत आक्रमकता पूर्वक पाकिस्तान के साथ भेदभाव को बढ़ोतरी दे रहा है, ऐसी नाराजगी जंजुआ ने व्यक्त की है| भारत ने पाकिस्तान में होनेवाले सार्क परिषद में भी शामिल होने से इनकार किया है एवं उसकी वजह से दक्षिण आशियाई क्षेत्र में सहयोग खंडित होने की आलोचना तहमीना जंजुआ ने की है| उस समय भारत सुरक्षा पर भारी खर्च कर रहा है| जिसकी वजह से दक्षिण एशियाई क्षेत्र में अस्थिरता फैलने का दावा पाकिस्तान के विदेश सचिव ने किया है| कुछ महीनों पहले भारत एवं अमरिका के विदेशमंत्री तथा रक्षामंत्री में २ प्लस २ चर्चा संपन्न हुई है| इस चर्चा का उपयोग भारत ने अमरिका से रक्षा साहित्य एवं अत्याधुनिक तंत्रज्ञान प्राप्त करने के लिए किया है, ऐसा कहकर जंजुआ ने उस पर भी नाराजगी व्यक्त की है|

रशिया जैसा देश भारत को प्रगत एस-४०० हवाई सुरक्षा यंत्रणा प्रदान कर रहा है, इसका संदर्भ देकर पाकिस्तान के विदेश सचिव ने रशिया पर भी आलोचना की है| इसकी वजह से दक्षिण एशिया में शस्त्र स्पर्धा भड़क सकती है और इसका इस क्षेत्र में स्थिरता एवं शांति पर विपरीत परिणाम होगा ऐसा जंजुआ ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.