पाकिस्तान ने भारतीय राजनीतिक अधिकारी को वीसा देने से किया इन्कार

श्रीनगर – भारत ने पाकिस्तान में भारतीय मिशन का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किए गए वरिष्ठ राजनीतिक अधिकारी जयंत खोब्रागडे को वीसा देने से पाकिस्तान ने इन्कार किया है। वरिष्ठ राजनीतिक अधिकारी खोब्रागडे की नियुक्ती हमे मंजूर ना होने का बयान पाकिस्तान ने किया है। इसके बाद, भारत को किसे नियुक्त करना है यह तय करने का अधिकार पाकिस्तान को नहीं है, यह भारत ने स्पष्ट किया है। भारत भी पाकिस्तान के अधिकारियों के खिलाफ़ ऐसी ही कार्रवाई कर सकता है, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

pakistan-deny-visa-indian-diplomatभारत में अपने उच्चायुक्तालयों का इस्तेमाल पाकिस्तान जासूसी के लिए करने की बात जून महीने में सामने आयी थी। इसके बाद भारत ने कड़े निर्णय करके पाकिस्तान को दिल्ली स्थित उच्चायुक्तालय के कर्मचारियों की संख्या ५० प्रतिशत कम करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत को भी पाकिस्तान स्थित दूतावास में नियुक्त अपने ५० प्रतिशत कर्मचारी कम करने को कहा था। इससे पहले पाकिस्तान में भारतीय अधिकारियों को परेशान करने की बात सामने आयी थी। भारत के दो अधिकारियों को झूठे आरोप लगाकर हिरासत में लिया गया था। लेकिन, भारत ने अपनाई कड़ी भूमिका के बाद उन्हें रिहा किया गया।

अब पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को वीसा देने से इन्कार किया है। वर्ष १९९५ के बैच के आयएफएस अधिकारी जयंत खोब्रागडे फिलहाल परमाणु ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव के तौर पर नियुक्त हैं। इससे पहले खोब्रागड़े किरगिज़ रिपब्लिक में राजदूत के तौर पर नियुक्त थे। साथ ही उन्होंने पहले रशिया, स्पेन और कज़ाकिस्तान में राजनीतिक अधिकारी के तौर पर काम किया है। पाकिस्तान ने खोब्रागडे की वरिष्ठता का मुद्दा उपस्थित किया है। ५० प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती के बाद भारतीय उच्चायुक्तलय में इतने वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ती करने की आवश्‍यकता ना होने की बात पाकिस्तान कह रहा है।

इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़े बोल सुनाये हैं। कौनसे अधिकारी की नियुक्ती करनी हैं, यह सुझाव पाकिस्तान ना दे, ऐसा स्पष्ट इशारा भी भारत ने पाकिस्तान को दिया है। साथ ही भारत भी पाकिस्तान को जैसे को तैसा कार्रवाई करके प्रत्युत्तर देगा, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.