दुनियाभर में चौबीस घंटों में कोरोना के संक्रमण से ७५०० से अधिक लोगों की मृत्यु

वॉशिंग्टन – कोरोनावायरस ने गत चौबीस घंटों में दुनियाभर में मचाये कुहराम में ७५०० से अधिक लोगों की जानें लीं होकर, अमरीका में एक दिन में २३०० लोग मारे गये हैं। इसीके साथ, दुनियाभर में इस महामारी से मरनेवालों की कुल १,२९,०९९ पर पहुँची होकर, अब तक पाँच लाख लोग ईलाज़ के बाद इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। लेकिन पिछले दो हफ़्तों में इस संक्रमण से बाधित हुए लोगों की संख्या में दोगुनी वृद्धि होने के कारण चिंता व्यक्त की जा रही है। दुनियाभर में २०,२६,८२३ लोग इस संक्रमण से बाधित हुए हैं।

अमरीका में एक दिन में अब तक कीं सर्वाधिक मृत्युएँ दर्ज़ हुईं हैं। जॉन हॉप्किन्स विद्यापीठ ने बुधवार सुबह जारी की जानकारी के अनुसार, अमरीका में कुल २८,३०० लोग मारे गए हैं। इस महामारी से दुनियाभर में मरे लोगों में से लगभग २० प्रतिशत मृत्यु अमरीका में गए हैं। वहीं, पिछले चौबीस घंटों में अमरीका में २५ हज़ार से अधिक नये मरीज़ पाये गए हैं। इससे अमरीका के कोरोनाग्रस्तों की संख्या ६,१४,२४६ पर पहुँच चुकी है।

ब्रिटन में पिछले चौबीस घंटों में इस महामारी से ७६१ लोगों की जानें गयीं होकर, ४६०० नये मरीज़ पाये गए हैं। ब्रिटन में इस महामारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या एक लाख के नज़दीक पहुँच गयी है। ब्रिटन की सरकार ने इस महामारी के खिलाफ़ शुरू की लड़ाई में ब्रिटीश जनता का सहयोग मिल रहा है, ऐसा हाल ही में प्रकाशित हुए सर्वे से स्पष्ट हुआ है। लेकिन इस महामारी के कारण ब्रिटन की अर्थव्यवस्था पर बेहद तनाव पड़ रहा होकर, आनेवाले समय में ब्रिटीश अर्थव्यवस्था को गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहना होगा, ऐसी चेतावनी ब्रिटन के अर्थमंत्री रिषी सुनक ने दी।

जापान में इस महामारी से कुल १४६ लोगों की मृत्यु हुई होकर, ८१०० लोग इस संक्रमण से बाधित हुए हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महामारी के संदर्भ में रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस महामारी को रोकने के लिए यदि प्रतिबंधात्मक टीका नहीं खोजा गया, तो जापान में कम से कम चार लाख लोगों को प्राण गँवाने पड़ेंगे, ऐसा डर स्वास्थ्य मंत्रालय ने व्यक्त किया है। उसीके साथ, इस संक्रमण से बाधित हुए साढ़ेआठ लाख मरीज़ों को व्हेन्टिलेटर्स की आवश्यकता है, ऐसा इस रिपोर्ट में बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.