‘कोरोनावायरस’ को लेकर जागतिक स्वास्थ्य संगठन की भारत को चेतावनी

नयी दिल्ली – भारत सरकार ने देशभर में किये ‘लॉकडाउन’ की जागतिक स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने प्रशंसा की है। उसी समय, यदि इस २१ दिन के ‘लॉकडाउन’ के साथ साथ अन्य आवश्यक उपाय नहीं किये, तो कोरोनावायरस भविष्य में पुन: लौटेगा और फिर इस संक्रमण को रोकना अधिक मुश्किल हो जायेगा, ऐसी चेतावनी ‘डब्ल्यूएचओ’ ने दी है।

भारत में कोरोनावायरस का फैलाव शुरुआती दौर में रहते समय ही सरकार ने उपाययोजनाएँ हाथ में लीं। दो दिन पहले पूरे भारत में ‘लॉकडाउन’ किया गया। शुरुआती दौर में ही भारत द्वारा उठाये गये इन कदमों की प्रशंसा करनी चाहिए। इससे, यह संकट गंभीर रूप धारण करने से पहले ही उसे क़ाबू में लाने में मदद मिलेगी, ऐसा ‘डब्ल्यूएचओ’ ने कहा है। कोरोनावायरस फैलने से पहले ही उसे ख़त्म करना आवश्यक है। इस दृष्टि से उठाये गए कदम महत्त्वपूर्ण हैं। भारतीय नागरिकों ने घर से बाहर निकलना बन्द किया है। इसके लिए भारतीय जनता का भी कौतुक करना चाहिए।

लेकिन कोरोनावायरस की चुनौती केवल ‘लॉकडाउन’ करने से ख़त्म नहीं होगी। भारत एक बड़ा और प्रचंड जनसंख्या का देश है। इसलिए यह संकट किसी एक उपाय से पूरी तरह दूर होनेवाला नहीं है। इसके लिए ‘लॉकडाउन’ के साथ साथ अन्य व्यापक उपायों की भी आवश्यकता है। कोरोनावायरस के मरीज़ों को ढूँढ़ निकालकर उनतक पहुँचने की यंत्रणा विकसित करनी होगी। ऐसे मरीज़ों को अलग रखने की और उनपर हो रहे उपचारों की क्षमता बढ़ानी होगी। अन्य भी कुछ सुरक्षा उपायों को हाथ में लेना होगा। अन्यथा कोरोनावायरस को देश से बाहर निकालना मुश्किल है, ऐसा ‘डब्ल्यूएचओ’ ने स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.