प्युर्टो रिको एवं कोलंबिया में शुरू गतिविधियां यानी व्हेनेजुएला में लष्करी हस्तक्षेप करने के लिए अमरिका की तैयारी – रशिया का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को – अमरिका ने अपनी स्पेशल फोर्सेस की टुकड़ियां प्युर्टो रिको में तैनात किए हैं| अमरिका का लष्कर कोलंबिया में उतरा हैं| उस समय पेंटॅगॉन लैटिन अमरिका में अन्य देशों में लष्करी तैयारी बढ़ाने के संकेत दे रहा है| अमरिका की इन गतिविधियों को व्हेनेजुएला में मदुरो इनकी सत्ता पलट करने के लिए शुरू कार्रवाईयां है, ऐसा कड़ा आरोप रशिया के सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव निकोलाई पत्रूशेव्ह ने किया है| पिछले हफ्ते में अमरीका व्हेनेजुएला में सेना घुसाकर कार्रवाई करेगा, ऐसी चेतावनी रशिया के विदेश मंत्रालय से दी जा रही थी|

पिछले कुछ दिनों में व्हेनेजुएला के साथ लैटिन अमरिकी देशों में गतिविधियों को गति मिल रही है और मदुरो को अधिक से अधिक घेरा जाने की बात सामने आ रही हैं| कुछ दिनों पहले व्हेनेजुएला में एक लष्करी टुकड़ी ने मदुरो की साथ छोड़कर अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष जुआन गैदो को साथ देने का निर्णय किया था| इस घटना से मदुरो को व्हेनेज़ुएला के लष्कर का समर्थन कमजोर होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं|

साथ ही लैटिन अमरीकी देशों ने मदुरो प्रशासन के विरोध में अधिक से अधिक आक्रामक भूमिका लेनी शुरू की है| सोमवार को अमरिका के उप राष्ट्राध्यक्ष माइक पेन्स ने कोलंबिया को भेंट दी है| इस दौरे में उन्होंने व्हेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष गैदो से चर्चा की है| उस समय व्हेनेज़ुएला पर नए प्रतिबंध जारी करने की घोषणा की है| लैटिन अमरिका के अन्य देश अमरीका का अनुकरण करके मदुरो इनपर दबाव बढ़ाने के लिए कदम उठाएं, ऐसा आवाहन भी पेन्स ने किया है|

अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष गैदो ने अमरिका के समर्थन में आभार व्यक्त करते हुए मानवतावादी सहायता व्हेनेजुएला की जनता तक पहुंचाने की मुहिम शुरू रहेगी, ऐसी स्पष्ट गवाही दी है| उस समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने व्हेनेजुएला की समस्या सुलझाने के लिए सभी प्रकार के विकल्प का उपयोग करें, ऐसा आवाहन किया है| कुछ दिनों पहले मानवतावादी सहायता लानेवाले तथा वह लेनेवालों के विरोध में हिंसाचार होने की तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ रही थी| मदुरो ने अमरिका के पहल से आनेवाली मानवतावादी सहायता व्हेनेजुएला में नहीं आने देंगे ऐसी धमकी दी थी|

इस पृष्ठभूमि पर रशिया ने अमरिका के विरोध में किया आरोप ध्यान केंद्रित करनेवाला ठहरा है| रशिया की सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव पात्रुशेव्हने उजागर तौर पर अमरिका एक स्वतंत्र देश पर लष्करी आक्रमण की तैयारी कर रहा है, यह गंभीर आरोप किया है| व्हेनेजुएला में जनता को अमरिका के षडयंत्र का एहसास है एवं वह मदुरो के पूर्ण समर्थन में है, ऐसा दावा भी रशियन अधिकारियों ने किया है|

रशिया के इन आरोपों की पृष्ठभूमि पर व्हेनेजुएला के नजदीक के क्षेत्र में अमरिका के विमानों की गश्त बढ़ने का दावा सूत्रों ने किया है| अमरिकी वायु सेना के आरसी १३५व्ही इन विमानों ने व्हेनेजुएला के किनारे से निकट लगभग ६ घंटे गश्त करने के दावे सामने आ रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.