‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी हर एक देश में फैल सकती है – जागतिक स्वास्थ्य संगठन का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

जेनीवा/बीजिंग – कोरोना व्हायरसकी महामारी का प्रभाव प्रति दिन अधिक से अधिक बढ रहा है और दुनिया के लगभग हर एक देश में यह महामारी फैल सकती है, ऐसी गंभीर चेतावनी जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने जारी की है| ‘कोरोना व्हायरसकी महामारी फैल रहे देशों में प्रति दिन नए देश का नाम जुड रहा है| पिछले २४ घंटों में अफ्रीका, लैटिन अमरिका एवं यूरोप के देशों में पहली बार इस महामारी के मरीज देखें गए है| साथ ही हॉंगकॉंग मेंकोरोना व्हायरसके पीडित के कुत्ते में भी अब इस बिमारी के संकेत देखें जाने से सनसनी मची है

शुक्रवार के दिन सामने आयी जानकारी के अनुसारकोरोना व्हायरसकी महामारी का फैलाव हुए देशों की संख्या ५० से अधिक हुई है| पिछले २४ घंटों में अफ्रीका के नाइजेरिया मेंकोरोना व्हायरसका मरीज देखा गया है और यह अफ्रीकी महाद्विप में इस बीमारी का पहला मरीज समझा जा रहा है| नाइजेरिया के अलावा यूरोप के नेदरलैंड और लैटिन अमरिका के मेक्सिको में भीकोरोना व्हायरसके मरीज देखें गए है| नेदरलैंड यह यूरोप मेंकोरोना व्हायरसकी महामारी ने प्रवेश किया हुआ २० वां देश बना है|

चीन समेतकोरोना व्हायरसकी महामारी ने चपेट में लिए मरीजों की संख्या अब ८३,७११ हुई है और इस बिमारी से जान से जानेवालों की संख्या ,८५८ हुई है| चीन ने इस महामारी के मरीज और हो रही मौत की संख्या कम होने का दावा किया है और वरिष्ठ अफरों ने अप्रैल महीने तक यह महामारी नियंत्रण में सकती है, यह दावा भी किया है| पर, इसी बीच जागतिक स्तर पर इस महामारी का प्रभाव तेजीसे बढने की बात दिखाई दे रही है

जागतिक स्वास्थ्य संगठन को भी इस फैलाव का संज्ञान लेना पडा है और चीन से फैलीकोरोना व्हायरसकी महामारी दुनिया के हर एक देश में फैल सकती है, यह इशारा इस संगठन के प्रवक्ता ने जारी किया है| महामारी का दायरा अधिक से अधिक बढ रहा है, यह बात भी स्वास्थ्य संगठन ने स्वीकारी है|

मनुष्य के साथ ही अब प्राणी भीकोरोना व्हायरसकी चपेट में सकते है, ऐसी संभावना सामने रही है| हॉंगकॉंग मेंकोरोना व्हायरससे पीडीत एक मरीज के पालतू कुत्ते को भी कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया होने की आशंका जताई गई है| इस कुत्ते में भी कोरोना व्हायरस के आसार दिखाई दे रहे है| इस तरह का सामने आया यह पहला ही मामला है|

इसी बीच चीन के पडोसी मंगोलिया में राष्ट्राध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं नेकोरोरना व्हायरसके लिए प्रतिबंधात्मक इलाज कराने की तैयारी की है| कुछ दिन पहले ही मंगोलिया के राष्ट्राध्यक्ष खाल्तमागितन बातुल्गा ने चीन की यात्रा करके राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग से भेंट की| इस यात्रा से लौटते ही मंगोलिया के राष्ट्राध्यक्ष एवं शिष्टमंडल नेकोरोना व्हायरससे संबंधित इलाज करवाने के लिए भरती होने का ऐलान किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.