जापान विमान वाहक युद्धपोत विरोधी मिसाईल का निर्माण करेगा – जापानी समाचार पत्र की खबर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

टोकियो – अपने रक्षा सामर्थ्य में तेजी से बढोतरी कर रहे जापान ने विमान वाहक युद्धपोत विरोधी मिसाइल का निर्माण करने की दिशा में कदम बढाया है| अगले कुछ वर्षों में जापान इस अतिप्रगत मिसाइल से सज्जित हो रहा है| जापान के शीर्ष समाचार पत्र ने रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के दाखिले से यह जानकारी सार्वजनिक की है| ‘ईस्ट चायना सीके क्षेत्र में सेंकाकू द्विपों की सीमा में चीन की नौसेना की हरकतें बढ रही है| इस पृष्ठभूमि पर जापान निर्माण कर रहा यह मिसाइल चीन के लिए इशारा होगा, यह दावा समाचार पत्र कर रहे है|

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कुछ हफ्तें पहले अपने बेडे में मौजूद मिसाइलों की क्षमता में बढोतरी करने के लिए विशेष प्रावधान किया है| इसमेंहायपर वेलॉसिटी ग्लायडिंग प्रोजेक्टाईल(एचव्हीजीपी) मिसाइल का भी समावेश है| ‘ईस्ट चायना सीकी सीमा में स्थित अपनी द्विपों पर तैनात करने के लिए जापान इन मिसाइलों का इस्तेमाल करेगा| जापान का रक्षा मंत्रालय इस बारे में अधिक जानकारी देने से दूर रहा है| पर, जापान के समाचार पत्र ने रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का एवं अमरिकी मिसाइलों दाखिला देकर कुछ अहम मुद्दे रखें है

एचव्हीजीपीमिसाइल का जिक्र किया हो फिर भी जापान आवाज की तुलना में पांच से भी अधिक गुना तेज सफर करनेवाले हायरपसोनिक मिसाइल का निर्माण कर रहा है, यह दावा वर्णित समाचार पत्र ने किया है| जापान के रक्षा मंत्रालय ने पहले घोषित किया हुआएचव्हीजीपीमिसाइल जापान के द्विपों पर घुसपैठ कनरेवाले सैनिकों पर हमला कर सकता है| पर, सच्चे मायने में जापान निर्माण कर रहे अतिप्रगत हायपरसोनिक मिसाइल विमान वाहक युद्धपोत का डेक तोडकर जहाज को डुबो सकता है|

जापान के रक्षा मंत्रालय एवं सूत्रों ने खुलेआम नाम का जिक्र नही किया हो, फिर भीएचव्हीजीपीया विमान वाहक युद्धपोत विरोधी हायपरसोनिक मिसाइल का निर्माण चीन के विरोध में होने का दावा जापान के समाचार पत्र ने किया| ईस्ट चायना सी में स्थित सेंकाकू एवं अन्य द्विपों की सुरक्षा के लिए जापान इस मिसाइल का निर्माण कर रहा है, यह बात भी इस समाचार पत्र ने रखी है|

वर्ष २०२६ से २०२८ के दौरान जापान इस मिसाइल से सज्जित होगा, यह दावा इस समाचार पत्र ने किया है| ‘जीपीएससे नियंत्रित होने से यह हायरपसोनिक मिसाइल नष्ट करने में भी कठिनाई होगी, यह दावा हो रहा है| हायपरसोनिक मिसाइल का समावेश होने से आगे के दिनों में चीन के सामने जापान चुनौती खडी कर सकेगा, यह बात जापान के विश्लेषक कह रहे है|

ईस्ट चायना सीमें जापान के नियंत्रण में होनेवाले सेंकाकू द्विपों पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए चीन लगातार जापान को धमका रहा है| चीन के विध्वंसक एवं गश्तीपोत सेंकाकू के समुद्री क्षेत्र में यात्रा करके जापान को उकसाने की घटना भी हुई है| इस पृष्ठभूमि पर जापान का विमान वाहक युद्धपोत विरोधी हायपरसोनिक मिसाइल चीन के लिए कडी चुनौती साबित हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.