उत्तर कोरिया रशिया के साथ रणनीतिक सहयोग करेगा

रणनीतिक सहयोगसेउल – उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग-उन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ जल्द ही चर्चा करने का ऐलान किया। दोनों देशों के रणनीतिक सहयोग के मुद्दे पर इस दौरान चर्चा होगी, यह जानकारी उत्तर कोरिया के तानाशाह ने दी। दक्षिण कोरिया ने रशिया विरोधी युद्ध में यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने की जानकारी सामने आने के बाद उत्तर कोरिया ने रशिया से सहयोग की मांग की है।

रशिया के राष्ट्रीय दिन के अवसर पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को शुभेच्छा संदेश भेजा। इसमें यूक्रेन पर रशिया की जारी कार्रवाई को उत्तर कोरिया का समर्थन घोषित किया। साथ ही इस युद्ध में रशिया की जल्द ही जीत होगी, यह विश्वास भी किम ने व्यक्त किया। इसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष से रणनीतिक सहयोग के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उत्सुक होने की बात स्पष्ट की।

उत्तर कोरिया के इस प्रस्ताव पर रशिया की प्रतिक्रिया प्राप्त होने की उम्मीद हैं। उत्तर कोरिया ने पहले भी रशिया को ऐसा ही प्रस्ताव दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.