परमाणु युद्ध में किसी की भी जीत नहीं होगी – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

परमाणु युद्धसंयुक्त राष्ट्र – परमाणु युद्ध कभी भी छिड़ना नहीं चाहिये, क्योंकि इस युद्ध में किसी की भी जीत नहीं होगी, इसका अहसास रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कराया। सोमवार से न्यूयॉर्क में शुरू हुए परमाणु हथियारों के प्रसार बंदी समझौते संबंधित बैठक की पृष्ठभूमि पर पुतिन ने एक खत जारी किया। इसमें उन्होंने परमाणु हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने संबंधी समझौते का ज़िक्र करके रशिया इसका पालन कर रही है, यह बात रेखांकित की। फरवरी में यूक्रेन अभियान शुरू करने से पहले एवं बाद में पुतिन ने परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है, ऐसी चेतावनी दी थी। यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद उन्होंने रशिया की ‘न्यूक्लियर फोर्सेस’ को अलर्ट पर रहने के आदेश भी दिए थे।

सोमवार से शुरू हुई इस बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव समेत अधिकांश पश्चिमी देशों ने रशिया के परमाणु हथियार और यूक्रेन संघर्ष का ज़िक्र किया। यूक्रेन युद्ध के बीच में रशिया ने लगातार परमाणु हमले की धमकी देने से परमाणु हथियारों से होनेवाला खतरा अधिक बढ़ा है, यह दावा अमरिका और मित्रदेशों ने किया। इन देशों ने रशिया से लगातार हो रहे बयान गैर-ज़िम्मेदाराना होने की आलोचना भी की। इस पृष्ठबूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने खत में कराया अहसास भी ध्यान आकर्षित कर रहा है।

परमाणु युद्धपरमाणु हथियारों के प्रसार बंदी समझौते की रचना और इसके अमल में रशिया शामिल है। रशिया लगातार इस समझौते का पालन कर रही है। वैश्विक स्तर पर कभी भी परमाणु युद्ध ना हो क्योंकि, इसमें किसी की भी जीत होने की संभावना ही नहीं’, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने खत में कहा है। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष परमाणु युद्ध का मुद्दा उठा रहे थे तभी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया के साथ ‘न्यू स्टार्ट’ समझौते पर बातचीत शुरू करने के संकेत दिए हैं। अमरीका और रशिया के परमाणु हथियारों की संख्या एवं इनके इस्तेमाल संबंधित किए गए इस समझौते की समय सीमा अस्थायी समय के लिए पिछले साल ही बढ़ाई थी।

नए समझौते में चीन का भी समावेश हो, ऐसी माँग अमरीका ने की है। लेकिन, चीन ने इसे ठुकराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.