ईरान के मुद्दे पर निक्की हैले की बायडेन को सख्त चेतावनी

वॉशिंग्टन – ‘ईरान के नेताओं को दुलारने के बजाय राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने परमाणु समझौते से वापसी की और ईरान पर प्रतिबंध लगाकर सबसे अधिक दबाव डाला। इन्हीं प्रतिबंधों की वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था टूट चुकी है। ऐसी स्थिति में अमरिकी सेना पर हमले करने के लिए और अपनी आतंकी गतिविधियों के लिए आर्थिक आपूर्ति करने के लिए ईरान की हुकूमत को निधी की आवश्‍यकता है। इस वजह से परमाणु समझौते में दुबारा शामिल होकर ईरान को सहुलियत ना दें’, ऐसे सख्त शब्दों में अमरीका की पूर्व राजदूत निक्की हैले ने अगले राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को चेतावनी दी है।

iran-nikki-haley-bidenअमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ईरान के साथ नए से परमाणु समझौता करने के लिए उत्सुक हैं। बीते सप्ताह में अमरिकी माध्यमों को दिए साक्षात्कार के माध्यम से बायडेन ने यह उत्सुकता स्पष्टरूप से दिखाई थी। तभी, ईरान ने भी बायडेन से हमें बड़ी उम्मीद होने का ऐलान किया है। इस पृष्ठभूमि पर संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की राजदूत रहीं निक्की हैले ने सोशल मीडिया के माध्यम से अमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को ईरान के मुद्दे पर सख्त चेतावनी दी है।

‘पहले जैसा परमाणु समझौता था, वैसे ही परमाणु समझौते की उम्मीद ईरान को अब भी है। इस परमाणु समझौते से ईरान को प्रतिबंधों से सहुलियत और अमरीका की चुनिंदा शर्तों के बदले में काफी बड़ी आर्थिक सहुलियत प्राप्त करनी है। सिर्फ अल्प समय के प्रतिबंधों का मुकाबला करके ईरान को अपना परमाणु हथियारों के निर्माण का कार्यक्रम आगे बढ़ाना है, ईरान की हुकूमत को खाड़ी क्षेत्र में स्थित आतंकियों को पैसों की आपूर्ति करनी है और अपने मिसाइल निर्माण की मात्रा बढ़ानी है’, ऐसा बयान हैले ने किया है।

iran-nikki-haley-bidenइसके अलावा, ‘परमाणु समझौता करने के लिए ईरान विश्‍वासार्ह और भरोसा करने लायक देश नहीं है। परमाणु समझौता करने के बाद भी युरेनियम का संवर्धन करनेवाला, आतंकवाद का प्रायोजक एवं अमरीका और इस्रायल के विनाश के नारे लगानेवाले ईरान पर भरोसा करना संभव नहीं होगा। कुछ दिन पहले ही ईरान की संसद में अमरीका के विनाश के नारे लगाए गए हैं’, इस बात की याद भी हैले ने कराई।

लेकिन, अमरीका के अगले राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ईरान के साथ नए से परमाणु समझौता करने पर कायम हैं। ऐसे में बायडेन सरकार स्थापित होने तक ईरान पर अधिक से अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे, यह ऐलान राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.