ईरान के साथ नए से परमाणु समझौता करने से पहले अमरीका खाड़ी क्षेत्र के देशों से बातचीत करें – सौदी अरब के विदेशमंत्री प्रिन्स फैज़ल

मनामा – अगले महीने में अमरीका में सरकार स्थापित करने के बाद ईरान के साथ फिर से परमाणु समझौता करने के संकेत नियुक्त राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दिए हैं। लेकिन, ऐसा करने से पहले बायडेन सौदी अरब एवं खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों से सलाह प्राप्त करें। अरब देशों को विश्‍वास में लिए बिना यह परमाणु समझौता बरकरार ही नही रह सकेगा, ऐसा इशारा सौदी के विदेशमंत्री प्रिन्स फैज़ल बिन फरहान ने दिया हैं। अमकीरा की तरह यूरोपिय देश भी अरब देशों को इस चर्चा में शामिल करें, यह बयान प्रिन्स फैज़ल ने किया हैं।

iran-nuclear-deal-bidenज्यो बायडेन ने बीते सप्ताह में अमरीका के माध्यमों से की हुई बातचीत के दौरान ईरान के साथ नए से परमाणु समझौता करने के लिए अमरीका तैयार होने का बयान किया था। इस नए परमाणु समझौते के साथ ईरान पर लगाए प्रतिबंध शिथिल करने के संकेत भी राष्ट्राध्यक्ष नियुक्त बायडेन ने दिए थे। इसके लिए ईरान हमारीं माँगे स्वीकारें, यह प्रस्ताव भी बायडेन ने रखा था। अमरीका के विश्‍लेषखों ने बायडेन के इस प्रस्ताव का स्वागत किया था। साथ ही वर्ष २०१५ में हुआ परमाणु समझौता दुबारा जीवित होगा, ऐसी संभावना भी इन विश्‍लेषकों ने जताई थी।

iran-nuclear-deal-bidenबायडेन ने रखा प्रस्ताव और इसके बाद ईरान ने रखी माँग पर सौदी अरब एवं अन्य अरब देशों ने कुछ भी प्रतिक्रिया दर्ज़ नही की थी। लेकिन, बहरीन के मनामा में आयोजित ‘इंटरनैशनल इन्स्टिट्युट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज्‌’ नामक अमरिकी अभ्यासगूट ने आयोजित किए बैठक में बोलते समय सौदी के विदेशमंत्री प्रिन्स फैज़ल बिन फरहान ने यह इशारा दिया है कि, ईरान के साथ परमाणु समझौते के बारे में कोई भी चर्चा करते समय सौदी अरब एवं खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों से पुरी तरह से चर्चा होनी चाहिये, उनकी सलाह लेना आवश्‍यक होगा।

iran-nuclear-deal-biden‘अरब देशों के साथ सलाह मशवरा करने बाद ही शाश्‍वत परमाणु समझौते तक पहुँचना संभव होगा’, ऐसा कहकर प्रिन्स फैज़ल ने इससे पहले हुए परमाणु समझौते के बाद दिखाई दिए परिणामों का अहसास कराया। ‘ईरान के साथ किए गए ‘जेसीपीओए’ समझौते के बाद क्या होता हैं, इसका अनुभव सबको हैं। क्षेत्रीय देशों को ही इस परमाणु समझौते में शामिल नही किया गया तो अविश्‍वास बढ़ता हैं। गंभीर मुद्दों की ओर अनदेखी होती हैं और इसका सीधा सुरक्षा पर असर होता हैं’, इस बात की याद प्रिन्स फैज़ल ने कराई।

ज्यो बायडेन ने ईरान के साथ चर्चा करते समय अरब मित्रदेशों से चर्चा करेंगे, यह बात बीते सप्ताह में ही स्पष्ट की थी। लेकिन, अभी भी बायडेन ने सौदी अरब से संपर्क नही किया हैं, यह बात भी प्रिन्स फैज़ल ने कही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.