इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने के बाद ‘युएई’ में सायबर हमलों में हुई बढ़ोतरी – अमिरात के सायबर सुरक्षा प्रमुख का आरोप

दुबई – खाड़ी क्षेत्र के देशों को जैविक महामारी की तरह ही ‘सायबर पैन्डेमिक’ का भी मुकाबला करना पड़ रहा है। इस ‘सायबर पैन्डेमिक’ के तहत ‘संयुक्त अरब अमिरात’ (युएई) को बड़ी मात्रा में सायबर हमलों का मुकाबला करना पड़ रहा है। अकेले ‘युएई’ पर पुरे वर्ष में हुए सायबर हमलों की मात्रा में २५० प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने के बाद इन हमलों में बढ़ोतरी हुई है, यह आरोप ‘युएई’ के सायबर सुरक्षा के प्रमुख मोहम्मद हमाद अल-कुवैती’ ने किया है। इन सायबर हमलों के लिए ज़िम्मेदार होनेवालों में ईरान भी है, यह बात कुवैती ने स्पष्ट की।

सायबर सुरक्षा

दुबई में आयोजित ‘गल्फ इन्फॉर्मेशन सिक्युरिटी एक्स्पो ॲण्ड कान्फरन्स’ (जीआयएसईसी) नामक सुरक्षा से संबंधित बैठक को संबोधित करते समय ‘संयुक्त अरब अमिरात’ (युएई) के सायबर सुरक्षा प्रमुख कुवैती ने, बढ़ते सायबर हमलों पर ग़ौर फ़रमाया। कोरोना वायरस के दौर में अपना जीवन ‘ऑनलाईन’ कारोबार की ओर मुड़ गया है। बिल्कुल इसी दौर में सायबर हमलों की तीव्रता में बड़ी बढ़ोतरी होने पर कुवैती ने चिंता जताई। इसके साथ ही अकेले युएई पर हो रहें सायबर हमलों में २५० प्रतिशत बढ़ोतरी होने की बात कुवैती ने साझा की।

सायबर सुरक्षा

अगस्त महीने में इस्रायल के साथ औपचारिक स्तर पर सहयोग स्थापित करने के बाद सायबर हमलों में काफी बढ़ोतरी होने की बात पर कुवैती ने गौर किया। सायबर हमलावरों ने प्रमुखता से ‘युएई’ के आर्थिक एवं स्वास्थ क्षेत्र को लक्ष्य किया है, यह जानकारी भी कुवैती ने प्रदान की। इन सायबर हमलों के लिए अलग अलग गुट ज़िम्मेदार हैं और इनमें ईरान का भी समावेश है, यह बयान कुवैती ने इस बैठक में किया। आर्थिक क्षेत्र की संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने के लिए ये सायबर हमलें होने की बात ‘युएई’ के सायबर सुरक्षा प्रमुख ने स्पष्ट की। ‘युएई’ ने लगाए ये आरोप ईरान ने ठुकराए हैं और हमारा देश ही सायबर हमलों का शिकार बन गया है, यह बात ईरान ने कही है।

सायबर सुरक्षा

इससे पहले अमरीका, इस्रायल एवं खाड़ी क्षेत्र के देशों ने ईरान के खिलाफ़ सायबर हमलें करने के आरोप लगाए थे। कुछ महीने पहले ईरान ने इस्रायल की जल आपूर्ति की योजना पर सायबर हमला किया होने का आरोप भी इस्रायल ने किया था। सौदी के अराम्को ईंधन कंपनी पर, ईरान से संबंधित हैकर्स सायबर हमलें कर सकते हैं, ऐसी चेतावनी अमरीका की गुप्तचर यंत्रणा ने जारी की थी।

हालाँकि इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने के बाद युएई पर होनेवाले सायबर हमलों में बढ़ोतरी हुई है, फिर भी दोनों देशों के सहयोग पर असर नहीं होगा, यह बात युएई ने दिखाई है। ‘युएई’ जल्द ही ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स’ यानी ‘एआय’ क्षेत्र में इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करेगा, ऐसा ऐलान भी ‘युएई’ के ‘एआय’मंत्री ओमर बिन सुल्तान अल ओलामा ने किया। ‘एआय’ के क्षेत्र में बड़ी तेज़ प्रगति कर रहें इस्रायल के साथ इस क्षेत्र में सहयोग स्थापित करना अनिवार्य है, यह बयान ओलामा ने एक बैठक के दौरान किया है।

इसी बीच, अगस्त महीने में इस्रायल और युएई के बीच सहयोग स्थापित करने के बाद ईरान ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। साथ ही, अगले दिनों में ‘युएई’ को इसके परिणामों का मुकाबला करना होगा, यह धमकी भी ईरान ने दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.