अमरिका से नए परमाणु हथियारों का निर्माण चिंताजनक – चीन के विश्‍लेषकों की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग – अमरिका ने नए कम तीव्रता के परमाणु हत्यारों का निर्माण शुरू करने के कारण चीन की चिंता में वृद्धि हो गई हैं| अमरिका की यह परमाणु हथियार निर्मिति आंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा निर्माण करने वाली और परमाणु युद्ध भड़काने वाली साबित होगी, ऐसी चेतावनी चीन के विशेषज्ञों ने दी हैं| रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह ने भी अमरिका की निर्मिती की खबर पर टिका की हैं|

अमरिका ने नए कम क्षमता के परमाणु हत्यारों की निर्मिति शुरू करने की घोषणा ‘नॅशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एजेंसी’ (एनएनएसए) इस अमरिकी संगठन ने की हैं| दूसरे महायुद्ध में अमरिका ने जापान के ‘हिरोशिमा’ पर प्रक्षेपित किए ‘लिटिल बॉय’ से छोटा होने का दावा किया जा रहा हैं| साथ ही आने वाले वर्ष के अंत तक ‘एनएनएसए’ परमाणु हथियार का भंडार अमरिकी नौसेना को प्रदान करेगा, ऐसी जानकारी अमरिकी सुरक्षा प्रणाली से संबंधित सूत्रों ने दी हैं|

परमाणु हथियारों का निर्माण, परमाणु युद्ध, NNSA, अमरिकी नौसेना, परीक्षण, अमरिका, चीन, रशिया

रशिया के साथ निर्माण हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर अमरिका इस परमाणु हत्यार की निर्मिति करने का कहा जा रहा था| लेकिन, चीन को उत्तर देने के लिए अमरिका इन परमाणु हथियारों की निर्मिति करने का दावा ‘न्यूक्लिअर अँड स्पेस पॉलिसी इनीशिएटिव्स ऑब्झर्व्हर रिसर्च फाउंडेशन’ इस अभ्यास गुट की विशेषज्ञ ‘राजेश्वरी पिल्लई’ ने की हैं| इसलिए पिल्लई ने ‘इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लिअर फोर्सेस’ ‘आयएनएफ’ करार का उल्लेख किया था|

परमाणु हथियार की संख्या मर्यादित रखने के लिए ‘आयएनएफ’ करार में अमरिका तथा रशिया यह दो देश शामिल हैं| इन दोनों देशों ने परमाणु हथियारों की संख्या मर्यादित रखी हैं, परंतु इस करार में शामिल नहीं होने वाला चीन गुप्त रूप से परमाणु हत्यारों की निर्मिती कर उसका परीक्षण भी कर रहा हैं| इस कारण चीन की शस्त्र सज्जता को चुनौती देने के लिए अमरिका ने नए परमाणु हथियारों की निर्मिति शुरू करने का पिल्लई ने कहा था|

चीन के लष्करी विशेषज्ञों ने अमरिका के इस परमाणु हथियारों की सज्जता पर जोरदार टीका की हैं| कमतर क्षमता के परमाणु हत्यारों की निर्मिती कर अमरिका परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ाने का आरोप ‘सॉंग झोंगपिंग’ इस विशेषज्ञ ने किया हैं| अमरिका ने यह परमाणु हथियार तैनात किए तो

बहुत बड़ी गलतफहमी निर्माण होगी और संघर्ष भड़कने की संभावना बढ़ेगी, ऐसी चेतावनी झोंगपिंग ने दी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.