साल भर में सोने के दामों में प्रति औंस १,४२५ डॉलर्स तक उछाल होगा – ‘गोल्डमन सॅक्स’ का अंदाजा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – भारत के साथ चीन में बढ़ रही सोने की मांग एवं दुनिया में केंद्रीय बैंकों से शुरू सोने की खरीदारी की वजह से सोने के दाम आने वाले वर्ष में १४२५ डॉलर्स प्रति औंस तक उछलेंगे, ऐसा अंदाजा गोल्डमैन सॅक्स इस वित्त संस्था के वरिष्ठ अधिकारी ने जताया है| पिछले कई दिन सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है| ऐसे में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों ने १३२२ डॉलर्स प्रति औंस का उच्चतम स्तर प्राप्त किया था| यह दाम पिछले आठ महीनों में उच्चतम माना जा रहा है|

‘गोल्डमन सॅक्स’, बढ़ोतरी, फेडरल रिजर्व, वित्त संस्था,  सोने के दाम, निवेश, वॉशिंगटन, भारत, जिम ट्रेनर

अमरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने २ दिनों की बैठक के बाद ब्याज दर स्थिर रखने का तथा आनेवाले समय में व्याज दरों की बढ़ोतरी ध्यानपूर्वक करने के संकेत दिए थे| इस पृष्ठभूमि पर बुधवार को सोने के दामों में ०.५२ प्रतिशत उछाल हुआ और १३२२ डॉलर्स प्रति औंस तक जा पहुंचा| पिछले वर्ष मई महीने में सोने के दामों ने १३२३ डॉलर प्रति औंस का विक्रमी स्तर प्राप्त किया था|

पिछले कुछ हफ्तों में सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी शुरू है और इस हफ्ते के शुरुआत में यह दाम १३०० डॉलर्स का स्तर पार कर गए| उसके बाद पिछले ३ दिन सोने के दामों में लगातार उछाल दिखाई दे रहा है| नए वर्ष के पहले ही महीने में सोने के दामों में लगभग २.८ प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज होने की जानकारी सूत्रों ने दी है|

इस पृष्ठभूमि पर गोल्डमैन सॅक्स इस अग्रणी के वित्त संस्था के वरिष्ठ अधिकारी जेफ़ करी ने यह वर्ष सोने के दामों के लिए विक्रमी बढ़ोतरी का होगा, ऐसा अंदेशा जताया है| सोने की मांग में हो रही बढ़ोतरी एवं केंद्रीय बैंकों से शुरू खरीदारी यह घटक महत्वपूर्ण होने वाले हैं| जिसकी वजह से इस वर्ष के आखिर तक सोने के दाम प्रति औंस १४२५ डॉलर्स ऐसे ऐतिहासिक उच्चतम स्तर दर्ज कर सकते हैं, ऐसा अंदेशा जताया है| गोल्डमैन की एक रिपोर्ट में बरस के आखिर तक सोने के दाम १४५० डॉलर्स तक उछलने का अंदाजा व्यक्त किया गया है|

सोने के बाजार में प्रमुख विश्‍लेषक जिम ट्रेनर ने सोने के दाम १५०० डॉलर्स का विक्रमी स्तर प्राप्त कर सकते हैं, ऐसा दावा करके हर कोई अपने निवेश में सोने का समावेश करें, यह सलाह उन्होंने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.