चीन युद्ध में अमरिका को भी पराजित कर सकता है – चीन के युद्ध नीति तज्ञों का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

लंडन – लष्करी और जासूसी के लिए अंतरिक्ष में छोडे गए सैंकडो उपग्रह ही अमरिका की ताकत मानी जाती है| इन उपग्रहों के बलबुते पर ही अमरिका दुश्मन की हर एक गतिविधि पर कडी नजर रख कर है| उनकी सहायता से ही अमरिका ने दुश्मनों की जगहों पर हमले किए है| लेकिन अमरिका की यह सबसे बडी ताकत ही उसकी कमजोरी साबित हो सकती है| आने वाले समय में चीन ने अमरिका के यह सैटलाईट नष्ट या बेकार किए तो चीन अमरिका के विरोध में शुरू जंग में जित सकता है, यह दावा चीन की युद्धनीति तज्ञ ने किया है|

रक्षा सज्जता में अमरिका सबसे आगे है और पिछले कुछ वर्षों में चीन भी इस स्पर्धा में अमरिका को चुनौती दे रहा है, यह दावा हो रहा है| इसके लिए चीन ने अपने रक्षा सज्जता के लिए खर्च में बढोतरी की है, यह कहा जा रहा है| दोनों देशों का बढता रक्षा खर्च और उसी समय ‘साउथ और इस्ट चाइना सी’, तैवान और अन्य मुद्दों पर दोनों देशों में युद्ध होने की संभावना जताई जा रही है| इस पृष्ठभुमि पर अमरिका के एक नामी वेब चैनल ने तीन वर्ष पहले एक डॉक्युमेंटरी तैयार की थी| इस में चीन की ‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ के युद्ध नीति तज्ञ ‘वैन शियांगसुई’ इनकी मुलाकात ली गई थी|

इस डॉक्युमेंटरी में बोलते समय ‘शियांकसुई’ इन्होंने आने वाले दौर में इन दोनों स्पर्धक देशों में युद्ध हुआ तो चीन अमरिका की काफी बडी हानी करेगा, यह दावा किया था| इसके लिए शियांगसुई इन्होंने अमरिका के बलस्थान ही उनके लिए ‘अकिलिस हिल’ साबित होंगे, यह चेतावनी दी| ‘अंतरिक्ष में छोडे सैंकडो सैटलाईटस् यह अमरिका का बलस्थान है| अमरिका इन सैटलाइटस् पर पूरी तरह निर्भर है और अमरिका का पूरा ‘कम्युनिकेश नेटवर्क’ इसी के आधार पर नियंत्रित किया जाता है| लेकिन यही सैटलाइटस् अमरिका के लिए कमजोर कडी साबित हो सकती है, यह शियांगसुई इन्होंने कहा|

इसके लिए चीन के युद्ध नीति तज्ञ ने ग्रीक इतिहास का नामी योद्धा ‘अकिलिस’ का दाखिला दिया| अकिलिस अजेय योद्धा माना जाता था और उसे पराजित करना दिग्गजों को मुमकिन नही हुआ था| लेकिन, ‘अकिलिस’ एडी उसकी कमजोरी थी| ‘सैटलाइटस्’ की जानकारी पर अमरिका की बनी निर्भरता भी ग्रीक योद्धा अकिलिस जैसी ही है| यही सैटलाइटस् अमरिका के लिए ‘अकिलिस हिल’ साबित होंगे, यह दावा शियांगसुई इन्होंने किया|

इसके लिए २००७ में चीन ने किए मिसाइल परिक्षण की याद शियांगसुई इन्होंने दिलाई| दशक पहले ही चीन ने अंतरिक्ष युद्ध की अपनी क्षमता जांचने के लिए अपनाही बेकार सैटलाइट सफलता से नष्ट किया था| इस वजह से आने वाले समय में अमरिका और चीन के बीच युद्ध की स्थिती निर्माण हुई तो चीन उसी तकनीक का इस्तेमाल करके अमरिका के सैटलाइट गिरा सकता है| युद्ध के दौरान चीन ने यदि एक भी अमरिकी सैटलाइट गिराया तो अमरिका की पूरी कम्युनिकेशन यंत्रणा तहस नहस होगी| चीन के समुद्री क्षेत्र से निकट तैनात अमरिकी युद्धपोत हमलों का लक्ष्य हो सकती है, यह इशारा शियांगुसई इन्होंने दिया|

चीन के युद्ध नीति तज्ञों के इस दावे को अमरिका के कुछ विश्‍लेषक भी समर्थन दे रहे है| पिछले कुछ वर्षों में चीन ने अपनी रक्षा तैयारी में बडी मात्रा में बढोतरी की है और चीन की पनडुब्बीयां अमरिकी विमान वाहक युद्धपोतों के लिए चुनौती हो सकती हैै, ऐसा इन अमरिकी विश्‍लेषकों का कहना है| चीन की पनडुब्बीयों की संख्या में हो रही बढोतरी अमरिकी युद्धपोतों के लिए सिरदर्द हो रही है, यह इन विश्‍लेषकों का कहना है|

इस दौरान, चीन और अमरिका में लष्करी तनाव बढ रहा है और पिछले कुछ दिनों से चीन लगातार अमरिका को युद्ध की चेतावनी दे रहा है| चीन अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत डुबो दे, यह सुझाव चीन के वरिष्ठ लष्करी अधिकारी ने हालही में रखा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.