‘आयएस खोरासान’ से संबंधित दांपत्य नई दिल्ली में हिंसा कराने के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली – जहान झैब समी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग इन दोनों को नई दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है| दिल्ली में हुए दंगे भडाने में इन्हीं दोनों का हाथ होने की बात स्पष्ट होने पर यह कार्रवाई की गई है| यह दांपत्य इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासान इस आतंकी दल के लिए काम कर रहा था| जल्द ही भारत में आत्मघाती हमलें शुरू करने की एवं दंगे भडकाने की साजिश इस दांपत्य ने की थी| पर, दिल्ली पुलिस ने समय पर इन दोनों को हिरासत में लिया और अगली अनहोनी होने से रह गई|

संसद में पारित किए गएसीटिझनशीप अमेंडमेंट एक्टके विरोध में नई दिल्ली में प्रदर्शन जारी थे| पर, यकायक इन प्रदर्शनों में हिंसा शुरू हुई और दंगा शुरू हुआ| इस दंगे में मारे गए लोगों की संख्या पचास से भी अधिक थी| इन दंगो के पीछे विदेशी हाथ होने की कडी आशंका जताई जा रही थी| इसके सबुत अब हाथ आने लगे है| इस मामले में श्रीनगर से पहुंचे जहानझैब समी और हिना बशीर बेग को दिल्ली के जामियानगर ओखला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया| दिल्ली पुलिस के विशेष दल ने यह कार्रवाई की

जहानझैब समी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था| इस कारण वह पुलिस के राडार पर आया| प्राथमिक जांच में समनी अफगानिस्तान में स्थितआयएसके आतंकी दल से संपर्क बनाकर था, यह स्पष्ट हुआ| ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासाननाम के इस दल का लक्ष भारत में आतंकी हमलें करवाना था, यह बात समय समय पर स्पष्ट हुई थी| भारत में चरमपंथियों को सोशल मीडिया के जरिए निवेदन करके उन्हें एक करने का काम हम कर रहे थे| ‘सीएएके विरोध में हमें दंगे भडकाने थे, यह बात समी ने प्राथमिक जांच में स्वीकार की है|

इसके लिए आवश्यक हथियारों की आपुर्ति करने के लिए हम सहायता करने की तैयारी में थे, यह बात भी समी ने बताई है| ‘आयएसका प्रचार कर रहे एक पत्रिका के लिए हमनें लेख लिखें है, यह भी समी ने स्वीकार किया| समी के खताब नाम के सहयोगी को पहले ही पकडा गया है और वह फिलहाल तिहार जेल में बंद है| समी की पत्नी हिना भी सोशल मीडिया के जरिए उसे दंगे भडकाने के काम में सहायता कर रही थी| वह कतिजा अल कश्मिरी या अनाबी ऐसे अलग अलग नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय थी, यह भी स्पष्ट हुआ है|

दंगा भडकाना और आत्मघाती हमलें करवाकर भारत को झटके देने की भयंकर साजिश इस दांपत्य को गिरफ्तार करने से असफल हुई है| इसी बीच नई दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की बात सामने आने लगी है| गुप्तचर विभाग ने इस मामले में ऑनलाईन संवाद पकडा है और इसमें पाकिस्तान में स्थित आतंकी हस्तक भारत में स्थित अपने सहयोगियों को सीएए के विरोध में प्रदर्शन अधिक तीव्र करने की सूचना करते देखें गए है|

सीएए के विरोधी प्रदर्शनों में उम्मीद के अनुसार भीड नही हुई तो पाकिस्तान के यह हस्तक नाराजगी व्यक्त कर रहे है और भारत में स्थित अपने सहयोगियों को धमका रहे है, यह भी स्पष्ट हुआ है| आप को प्रदान हो री आर्थिक सहायता बंद होगी, यह चेतावनी इन पाकिस्तानी हस्तकों ने दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.