‘नॉर्ड स्ट्रीम’ ईंधन पाइपलाइन के रहस्यकारी रिसाव के पीछे साज़िश हो सकती है – रशिया का दावा

मास्को – रशिया और यूरोपिय देशों के बीच स्थापित ‘नॉर्ड स्ट्रीम’ ईंधन पाइपलाइन से ईंधन वायू का रिसाव होने का मामला सामने आया हैं। इस पाइपलाइन से गैस की सप्लाई बंद होने के बावजूद यह रिसाव होने की वजह से इस घटना का रहस्य अधिक बढ़ा हैं। यह रिसाव किसी हमले की साज़िश का हिस्सा हो सकता हैं, यह दावा रशिया के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने किया है।

‘नॉर्ड स्ट्रीम’सोमवार को डेन्मार्क का हिस्सा होनेवाले ‘बॉर्नहोम आयलैण्ड’ के करीबी समुद्री क्षेत्र में ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ ईंधन पाइपलाइन से रिसाव होने की पहली घटना सामने आयी। इसके बाद डैनिश यंत्रणाओं ने इस समुद्री क्षेत्र के जहाज़ों को पांच समुद्री मील के क्षेत्र में प्रवेश ना करने के आदेश दिए। इसके बाद मंगलवार को स्वीडन के समुद्री क्षेत्र में ‘नॉर्ड स्ट्रीम १’ और ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ इन दोनों पाइपलाइन से रिसाव होने के मामले सामने आए। ‘नॉर्ड स्ट्रीम १’ से दो ठिकानों पर रिसाव होने की बात स्वीडिश यंत्रणा ने प्रदान की।

‘नॉर्ड स्ट्रीम’‘नॉर्ड स्ट्रीम १’ रशिया से यूरोप को ईंधनवायु की आपूर्ति करनेवाली प्रमुख पाइपलाइन हैं। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों से इस पाइपलाइन से होनेवाली ईंधन सप्लाई बंद की गई है। यूरोपिय देशों ने प्रतिबंध हटाए तो ही सप्लाई शुरू करेंगे, ऐसी आक्रामक भूमिका रशिया ने अपनाई हैं। इसके अलावा ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ ईंधन पाइपलाइन का निर्माण कार्य पूरा हुआ हैं फिर भी जर्मनी की नई सरकार ने अनुमति देने से इन्कार करने के कारण इससे ईंधन की सप्लाई शुरू ही नहीं हुई है। ईंधन सप्लाई बंद होने के बावजूद ईंधन वायू का रिसाव होने की घटना होने से इस मामले का रहस्य बना है।

रशियन प्रवक्ता ने इसके पीछे साज़िश हो सकती हैं, यह दावा किया। जर्मन माध्यमों ने भी यह संभावना जतायी है। ईंधन पाइपलाइन के रिसाव की वजह से बाल्टिक समुद्री क्षेत्र में जहाज़ों की यातायात में मुश्‍किलें खड़ी हुई हैं और इससे यूरोपिय देशों को नुकसान पहुँच सकता हैं, ऐसा कहा जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.