इटली की राजधानी से १५० से अधिक शरणार्थियों का निष्कासन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रोम  – इटली पर युद्ध थोप रहे घुसपैठी शरणार्थियों को बाहर खदेडना यह मेरा कर्तव्य है| रोम और बाओबाब जैसे देश के अन्य हिस्से से भी शरणार्थियों को बाहर खदेडने के लिये कार्यवाही शुरू हुई है| इटली में फिर से कायदा, व्यवस्था और सुरक्षा स्थापित हो रही है| इन शब्दों में इटली के अंतर्गत सुरक्षामंत्री सॅटिओ सॅल्व्हिनी इन्होंने राजधानी रोम से शरणार्थियों को बाहर खदेडने की कार्यवाही का समर्थन किया|

पिछले तीन वर्षों के दौरान इटली में छह लाख से भी अधिक शरणार्थी दाखिल हुए है| इन में से कई हजार शरणार्थी अवैध तरीके से रह रहे है| इन शरणार्थियों की वजह से स्थानिय लोगों में बडी नाराजगी है| कई इलाकों से इन शरणार्थियों को बाहर निकालने की मांग हो रही है| इटली की नई सरकारने लोगों के मन में बढ रहे असंतोष का ध्यान रखकर अवैध शरणार्थियों का बाहर खदेडने की कार्यवाही को गति दी है| इस संदर्भ में सरकार ने स्थायिन प्रशासन के लिये आदेश भी जारी किये है| अंतर्गत सुरक्षामंत्री मॅटिओ सॅल्व्हिनी इन्होंने बाओबाब की कार्यवाही यह शुरूआत है, ऐसी चेतावनी भी दी है|

राजधानी रोम में एक रेल्वेस्थानक के नजदीक स्वयंसेवी गुटोंने ‘बाओबाब’ नाम से शरणार्थियों के लिये अवैध शिविर बनाया था| इस शिविर में डेढ सौ से अधिक शरणार्थी रह रहे थे| मंगलवार और बुधवार, लगातार दो दिन स्थानिय प्रशासन और पुलिस ने कार्यवाही करके यह शिविर हटाकर शरणार्थियों को खदेडा| इस के पहले भी ‘बाओबाब’ में शरणार्थियों के विरोध में छोटी कार्यवाही हुई है| लेकिन इस बार हुई कार्यवाही निश्‍चायक है और रेल प्रशासन ने इस इलाके में बाड खडी करने के लिये शुरूआत की है, ऐसा बताया जा रहा है|

कुछ महिने पहले, इटली में सत्ता में आये राष्ट्रवादी विचारधारा की गठबंधन की सरकार ने शरणार्थियों के विरोध में आक्रामक नीति अपनायी है| इटली की बंदरगाहों से अवैध तरीके से देश में घुसपैठ कर रहे शरणार्थियों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इन शरणार्थियों को ला रहे जहाजों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया गया है| इस के बाद अंतर्गत सुरक्षामंत्री सॅल्व्हिनी इन्होंने आरोप किया है की, शरणार्थियों के यह झुंड अमली पदार्थ और अन्य तस्करी कर रहे गुनाहगारों के गुटों के लिये व्यापार बना है|

इटली ऐसे व्यापार का हिस्सा नही होगा, ऐसी कडी चेतावनी भी उन्होंने दी है| दौरान, इटली ने युरोपीय महासंघ को चुनौती देकर शरणार्थियों के संदर्भ में नियम बदलने पर विवश किया था| पिछले महिने इटली की ‘रिआस’ शहर में लगभग २०० शरणार्थियों को बाहर खदेड ने के लिये अंतर्गत सुरक्षामंत्री सॅल्व्हिनी इन्होंने आदेश जारी किये थे| इस पृष्ठभुमि पर इटली सरकार की नई कार्यवाही लक्ष्य आकर्षित करने वाली साबित हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.