अमरिकी प्रतिबंधो की दबाव में युरोपीय देश ‘ईरान’व्यापार से पीछे हटे

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वियना  – युरोपीय महासंघ ने ईरान के साथ व्यापार शुरू रखकर अमरिका के प्रतिबंध ठुकराने का ऐलान किया है| लेकिन, युरोप के कुछ अहम सदस्य देशोंने ही अब ईरान के साथ शुरू व्यापार से बाहर निकलने की शुरूआत की है| ईरान के साथ व्यापार करने के लिये विकल्प के तौर पर ‘एसपीव्ही’ की विशेष यंत्रणा विकसित करने के लिये जगह देने के लिये ऑस्ट्रिया ने इन्कार किया है| तभी, बेल्जियम और लक्झेंबर्ग ने ईरान के साथ हो रहे व्यापार को लेकर सवाल किये है|

इस दौरान, ईरान के साथ हुए एटमी समझौते का समर्थन कर रहे फ्रान्स और जर्मनी ने भी विशेष व्यवस्था यानी ‘एसपीव्ही’ अपने देश में शुरू करने के लिये विरोध जताया था| इस वजह से, अमरिका के प्रतिबंधों से डरे युरोपीय देश ईरान के साथ शुरू व्यापार से पीछे हट रहे है, यह दिख रहे है|

छह महिने पहले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने ईरान के साथ हुए एटमी समझौते से वापसी की थी| पिछले हफ्ते में ट्रम्प इन्होंने ईरान की इंधन निर्यात को लक्ष्य करने के लिये कडे प्रतिबंधों का ऐलान किया था| अमरिका के मित्र देश भी ईरान पर लगाये प्रतिबंधों का पालन करे, नही तो परिणामों का सामना करे, ऐसी चेतावनी ट्रम्प इन्होंने दी थी|

युरोपीय महासंघ ने अमरिका के यह प्रतिबंध ठुकरा कर ईरान के साथ व्यापार शुरू रखने का ऐलान किया था| ईरान के साथ हो रहे इस व्यापार के लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजाना हो रही बैंकिंग के लेन देन का नियंत्रण कर रही ‘स्विफ्ट’ इस संगठन का इस्तमाल करने के संकेत दिये थे| लेकिन दो दिन पहले, ‘स्विफ्ट’ इस संगठन ने भी अमरिकी दबाव के सामने झुककर पिछे हटने का ऐलान किया था|

सोमवार के दिन ‘स्विफ्ट’ने ईरान के बैंकों के साथ बनाया ‘नेटवर्क’ तोडा गया है, यह घोषणा की थी| इस के बाद युरोपीय महासंघ ने सदस्य देशों के दरमियान ‘स्पेशल पर्पज् व्हेइकल’ (एसपीव्ही) यानी विशेष नीधि संकलित करने के लिये स्वतंत्र यंत्रणा खडी करने के लिये गतिविधियां शुरू की थी| इस के लिये सदस्य देश ‘एमसपीव्ही’ के लिये जगह दे, यह युरोपीय महासंघ ने कहा था| लेकिन महासंघ के अहम देश ही अब ‘एसपीव्ही’ के लिये जगह देकर अमरिका की नाराजगी लेने के लिये तैयार नही है|

युरोपीय महासंघ के एक राजनीतिक अधिकारी ने दी जानकारी के अनुसार कोई भी सदस्य देश ‘एसपीव्ही’ के लिये पहल नही कर रहा है| ईरान से हुए एटमी समझौते का कडा समर्थन करने वाले फ्रान्स और जर्मनी ने भी ‘एसपीव्ही’ के लिये अनुकूल ना होने का स्पष्ट किया है| उसके बाद महासंघ ने ऑस्ट्रिया में ‘एसपीव्ही’ का गठन करने के संकेत दिये थे| लेकिन अब ऑस्ट्रियन सरकार ने भी हम अमरिका के प्रतिबंधों को आमंत्रित नही करेंगे, यह संदेसा महासंघ को दिया है| दौरान महासंघ ने बेल्जियम और लक्झेंबर्ग सरकार के सामने ‘एसपीव्ही’ के लिये जगह देने के लिये पुछा था| इन दोनों देशों ने महासंघ की इस विषय की मांग गंभीरता से नही ली है|

अमरिका का विरोध ठुकरा कर और युरोपीय महासंघ के भरोसे कोई भी युरोपीय देश ईरान के साथ व्यापार करने के लिये तैयार नही है, ऐसा स्पष्ट हो रहा है| इस परिस्थिती में युरोपीय महासंघ अमरिका ने ईरान पर लगाये प्रतिबंधो के विरोध में कितना भी कडा रवैया अपना रहा हो, लेकिन इस के साथ महासंघ के सदस्य देश ही खडे होने को तैयार दिखते नही है| इस कारण फिल हाल ईरान के साथ व्यापार करने को लेकर युरोपीय महासंघ को मुंह की खानी पड रही है, ऐसा प्रतीत हो रहा है|

युरोप पर दबाव बनाने के लिये अमरिका से डालर का शस्त्र के जैसा इस्तमाल – ईरान के विदेश मंत्रालय का आरोप

तेहरान  – अमरिका अपनी अवैध मांगे मंजूर कराने के लिये डालर का शस्त्र के जैसा इस्तमाल करके युरोपीय देशों पर दबाव बना रहा है| अमरिका युरोपीय देशों की स्वायतता को चुनौती दे रही है, यह आरोप ईरान के उपपरराष्ट्रमंत्री अब्बास अराकची इन्होंने किये है|

युरोपीय देशोंने अमरिका का आर्थिक दबाव ठुकराया नही तो अमरिका का एकाधिकार स्थापित होगा, यह चेतावनी अराकची इन्होंने दी है|

उपपरराष्ट्रमंत्री अराकची इटली की यात्रा पर है| इस दौरान उन्होंने इटली की नेताओं की भेंट की और ईरान के साथ सहयोग बनाने के विषय में आभार जताया| साथ ही उन्होंने इटली की तरह अन्य युरोपीय देश भी अमरिकी दबाव के सामने बिना झुके ईरान के साथ सहयोग शुरू रखे, यह निवेदन किया|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.